हिमाचाल में सेल्फी का शौक पड़ा भारी, ब्यास नदी किनारे गिरी युवती, पुलिस व फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर बचाई जान

Selfie Accident Sujanpur Bridge: हिमाचल के हमीरपुर स्थित सुजानपुर पुल के पास सेल्फी लेते समय ब्यास नदी की ओर गिरी युवती। पुलिस और दमकल विभाग ने संयुक्त रेस्क्यू चलाकर सकुशल बचाया।

Hamirpur Sujanpur Beas River Accident: हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर अंतर्गत सुजानपुर पुल के समीप सेल्फी लेने का खतरनाक शौक एक युवती के लिए जानलेवा साबित होते-होते बचा। मोबाइल से सेल्फी खींचने के दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने और पैर फिसलने से युवती कई फीट नीचे ब्यास नदी के किनारे घनी झाड़ियों में जा गिरी। घटना के तुरंत बाद पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमों ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया।

हिमाचाल में सेल्फी का शौक पड़ा भारी, ब्यास नदी किनारे गिरी युवती, पुलिस व फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर बचाई जान

हिमाचाल में सेल्फी का शौक पड़ा भारी, ब्यास नदी किनारे गिरी युवती, पुलिस व फायर ब्रिगेड ने रेस्क्यू कर बचाई जान

झाड़ियों में अटकी जान

घटना की सूचना मिलते ही सुजानपुर थाना पुलिस और दमकल विभाग की टीम बिना समय गंवाए मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई शुरू की। दोनों विभागों की टीमों ने रस्सियों और सुरक्षा उपकरणों की मदद से खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद युवती तक पहुंच बनाई। रेस्क्यू अभियान के दौरान मौके पर मौजूद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने भी राहत कार्य में पुलिस टीम की मदद की। गनीमत यह रही कि युवती सीधे ब्यास नदी के तेज बहाव में गिरने के बजाय किनारे उगी घनी झाड़ियों में फंस गई, जिससे उसकी जान बच गई।

End of Feed