Himachal Flood: त्राहिमाम कर रही जनता! अचानक आई बाढ़ से अबतक 4 की मौत; 7 लापता, युद्धस्तर पर चल रहा बचाव कार्य

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में जलविद्युत परियोजना स्थल पर अचाक आई बाढ़ से मरने वालों की संख्या 4 हो गई है। घटनास्थल से आज दो शव और बरामद हुए हैं। अभी भी कई लोग लापता है। जिसके लिए एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं, लेकिन खराब मौसम और दुर्गम इलाकों के कारण बचाव कार्य में उन्हें काफी समस्या आ रही हैं। प्रभावित श्रमिकों को अस्थायी शिविरों में शरण दी गई है।

Dharamshala Flash Flood: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में बुधवार को जलविद्युत परियोजना स्थल पर आई बाढ़ से अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। घटनास्थल से बुधवार को दो शव बरामद हुए थे। जिसके बाद आज दो और शव मिलने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 4 हो गई है। लापता लोगों की तलाश के लिए राष्ट्रीय और राज्य आपदा मोचन बल, पुलिस और होमगार्ड की टीमें राहत व बचाव कार्य में जुटी हैं।

Flash flood dharmshala

धर्मशाला में अचानक आई बाढ़ में मृतकों की संख्या बढ़ी

कांगड़ा और कुल्लू में बादल फठने से आई बाढ़

कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) शालिनी अग्निहोत्री ने गुरुवार को बताया कि मृतकों की पहचान जम्मू-कश्मीर निवासी चैन सिंह, चंबा निवासी आदित्य ठाकुर और उत्तर प्रदेश निवासी प्रदीप वर्मा और चंदन के रूप में हुई है। कांगड़ा और कुल्लू जिलों में बुधवार को बादल फटने से आई बाढ़ के बाद से लापता सात लोगों की तलाश के लिए तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है। परियोजना स्थल के निकट जंगल से बचाए गए चंबा जिले के लवली ने बताया कि शिविर में 13 लोग थे, जिनमें से पांच लोग पहाड़ियों की ओर भाग गए, जबकि शेष लोग तेज बहाव में बह गए। एक मजदूर दया किशन ने कहा, "हमने बाढ़ को आते देखा और सुरक्षित स्थान पर भागने से पहले नीचे के लोगों को सचेत करने के लिए चिल्लाए।"

End of Feed