कोलकाता में झमाझम बारिश का अलर्ट: गर्मी की होगी छुट्टी; जानें दिल्ली, यूपी-बिहार में कब आएगा मानसून

Kolkata Monsoon 2024: कोलकाता में तेज हवाओं के साथ बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। यह एक सप्ताह तक बारिश का क्रम जारी रहेगा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। इसके अलावा मौसम विभाग ने यूपी-बिहार और दिल्ली समेत कई राज्यों में मानसून के सक्रिय होने की तारीख बताई है।

Kolkata Monsoon 2024: देश में मानसून की आहट आने लगी है। खासकर, दक्षिण भारत गर्मी के जाल से निकलने की कगार पर है। यहां मानसून एक्टिव है। लेकिन, उत्तर भारत, पश्चिम और पूर्वोत्तर के राज्यों को अभी गर्मी के जख्म पर बारिश के मरहम की उम्मीद है। हालांकि, भारत मौसम विभाग ने खुशखबरी दी है। अब दक्षिण-पश्चिम मानसून के सक्रिय होने से केरल, पुदुचेरी, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अलावा मुंबई और गोवा में रुक-रुककर बारिश का दौर जारी है। इसी बीच IMD ने अन्य राज्यों खासकर, पश्चिम बंगाल में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। कोलकाता में अगले एक सप्ताह तक बारिश होने की संभावना व्यक्त की गई है। इसके अलावा राज्य के कई हिस्सों में तेज हवाओं के साथ आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। राज्य के उत्तरी जिलों में भारी बारिश और कई अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट है। आइये जानते हैं बंगाल के अलावा और किन राज्यों में जल्द मानसून दस्तक दे सकता है?

Kolkata Monsoon 2024

कोलकाता में बारिश अलर्ट

गर्मी से मिलेगी राहत

उत्तर भारत के कई राज्य अभी भी गर्मी का दंश झेल रहे हैं। पिछले कई दिनों से पारा आसमान छू रहा है। इसी प्रकार पश्चिम बंगाल में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। हालांकि, मई में बांग्लादेश से तबाही लेकर भारत पहुंचे रेमल तूफान (Remal Toofan) ने पश्चिम बंगाल में गर्मी से छुटकारा दिलाया था। लेकिन, उसके बाद फिर एक बार फिर पारा अधिकतम तापमान की अग्रसर हो चला है। ऐसे में मौसम विभाग का बारिश को लेकर जारी किया गया अलर्ट राहत देने वाला है।

End of Feed