असम में बाढ़ से बेकाबू हुए हालात, 5 मौतों के साथ आंकड़ा 80 पार; 14 लाख लोगों पर कुदरत की मार

Flood in Assam: असम में भारी बारिश से बाढ़ के हालात हैं। 27 जिलों में बाढ़ से प्रभावित लोगों की संख्या करीब 14.39 लाख है। इस भयानक बाढ़ में पांच लोगों की मौत के बाद आंकड़ा 84 तक पहुंच गया है।

Flood in Assam: पूर्वोत्तर के राज्यों में भारी बारिश से हाल-बेहाल हैं। खासकर, असम में हालात बेकाबू हैं। बाढ़, भूस्खलन और तूफान जानलेवा साबित हो रहा है। आपदा रिपोर्टिंग और सूचना प्रबंधन प्रणाली असम की एक रिपोर्ट के अनुसार, बुधवार को पिछले 24 घंटों में असम में पांच और लोगों की मौत हो गई, जिससे बाढ़ से संबंधित मौतों की संख्या 84 के आंकड़े को छू गई है। कुल मिलाकर राज्य के 27 जिलों में बाढ़ से 14.39 लाख के आसपास लोग प्रभावित हैं। हालात सुधरने के बजाय भयावह होते जा रहे हैं।

Flood in Assam

असम में बाढ़ का कहर

रियायशी इलाकों में भरा पानी

असम में भारी बारिश से रियायशी इलाके जलमग्न हो गए हैं। लाखों की संख्या में लोग विस्थापित हुए हैं। राज्य में ब्रम्हापुत्र समेत कई मुख्य नदियां उफान पर हैं। ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर नेमाटीघाट, तेजपुर, गुवाहाटी और धुबरी में खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है। बाढ़ के पानी में 86 राजस्व मंडलों के अंतर्गत 2580 गांव डूब गए। 1.57 लाख लोग अभी भी 365 राहत शिविरों और वितरण केंद्रों में शरण लिए हुए हैं। तटीय इलाकों में रह रहे लोग अधिक प्रभावित हैं।

End of Feed