करौली में दर्दनाक हादसा; बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, हेडमास्टर की मौत, कई छात्र घायल

करौली के हिंडौन सिटी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक निजी स्कूल बस के पलटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में बस की चपेट में आने से एक प्रधानाध्यापक की जान चली गई, जबकि कई स्कूली बच्चे घायल हो गए।

Karauli School Bus Accident: राजस्थान के करौली जिले के हिंडौन सिटी क्षेत्र में सूरौठ थाने के पास एक पेट्रोल पंप के सामने प्राइवेट स्कूल की बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। यह बस सूरौठ में मौजूदा एक स्कूल की बताई जा रही है। हादसे के दौरान बस की चपेट में आने से भुकरावली निवासी और धंधावली गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत प्रधानाध्यापक (हेड मास्टर) भूरसिंह मीना की मौत हो गई। बस में सवार कई बच्चे भी घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। इस दर्दनाक और भीषण सड़क हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

Karauli School Bus Accident

करौली में भीषण सड़क हादसा

आखिर कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह हादसा बस का संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी, तभी सूरौठ पेट्रोल पंप के सामने अचानक नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। इसी दौरान बाइक से स्कूल जा रहे हेड मास्टर भूरसिंह मीना बस की चपेट में आ गए।

End of Feed