शहर

Jharkhand News: हजारीबाग में कोयला खदान की दीवार ढहने से दर्दनाक हादसा, दो मजदूरों की मौत

झारखंड के हजारीबाग जिले में कोयला खदान की दीवार ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार रात लगभग 11 बजे उरीमारी थाना क्षेत्र के ‘सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड’ (सीसीएल) के कमांड क्षेत्र में हुआ। हादसे के बाद खदान में काम रोक दिया गया।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग जिले में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोयला खदान का एक हिस्सा ढहने से ट्रक पर सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। यह हादसा शनिवार रात करीब 11 बजे उरीमारी थाना क्षेत्र के ‘सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड’ (सीसीएल) के कमांड क्षेत्र में उस वक्त हुआ, जब खदान का एक हिस्सा कोयला ढोने वाले वाहन पर गिर गया। बड़कागांव के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पवन कुमार ने बताया कि रविवार को शुरू किए गए अभियान के दौरान दोनों शवों को मलबे से बाहर निकाला गया।

मजदूरों ने किया विरोध प्रदर्शन

एसडीपीओ ने बताया कि मृतकों की पहचान सुनील यादव (30) और राजू पासवान (50) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा, “दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति को दुर्घटनास्थल से निकालकर स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।” एसडीपीओ ने बताया कि अंधेरा, कोहरा और मौके पर कोयला श्रमिकों के विरोध प्रदर्शन के कारण शनिवार रात मलबा हटाने का काम नहीं हो सका। पुलिस के एक अन्य अधिकारी ने बताया कि सुनील यादव अनुबंध आधार पर वाहन चालक के रूप में काम करता था, जबकि राजू पासवान उसके सहायक के रूप में काम करता था।

हादसे के बाद खदान में रुका काम

हादसे के बाद शनिवार रात से ही खदान मजदूरों ने कोयला खनन का काम रोक दिया। मजदूरों का आरोप है कि सुरक्षा उपायों के अभाव की वजह से यह दुर्घटना हुई और उन्होंने मृतकों के परिवारों के लिए मुआवजे की मांग की है। अधिकारी ने यह भी बताया कि खदान का हिस्सा ढहने से खनन में इस्तेमाल होने वाले दो उपकरण भी मलबे में दब गए। जहां कोयला खदान की दीवार ढहने से दो मजदूरों की मौत हो गई। यह दुर्घटना शनिवार रात करीब 11 बजे उरीमारी थाना क्षेत्र के ‘सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड’ (सीसीएल) के कमांड क्षेत्र में उस समय हुई, जब खदान का एक हिस्सा कोयला ढोने वाले वाहन पर गिर गया।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article