Hathras Stampede Update: मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार, आयोजकों के विरुद्ध होगी FIR

Hathras Stampede Compensation: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में भोले बाबा के सत्संग में अचानक से भगदड़ मचने से कम से कम 116 लोगों की मौत हो गई है, योगी सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश
  2. कार्यक्रम की परमिशन देने वाले अधिकारियों की भूमिका की भी जांच होगी
  3. मुख्यमंत्री योगी खुद सभी घटनाक्रम पर सीधी नजर रखे हुए हैं

Hathras Stampede Updated News: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 2 जुलाई को बड़ा हादसा पेश आया यहां पर 'भोले बाबा' उर्फ ' नारायण साकार हरि' (narayan sakar hari) के सत्संग में अचानक से भगदड़ (hathras bhole baba satsang stampede) मचने से कम से कम 116 लोगों की मौत होने की खबर है वहीं कई लोग घायल हैं।

hathras stampede compensation news

मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता

सीएम योगी ने हाथरस में हुए हादसे पर जताया दुख, गहन जांच के निर्देश दिए, सीएम योगी ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है साथ ही मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख तथा घायलों को 50-50 हजार की आर्थिक सहायता देने के निर्देश भी दिए हैं, बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी खुद सभी घटनाक्रम पर सीधी नजर रखे हुए हैं।

End of Feed