शहर

Delhi: 'हाथ चला गया गलती से', हेयर स्पा कराने गई महिला के साथ स्टॉफ के कर्मचारी ने की बदसलूकी, सामने आया माफी का वीडियो

अपने साथ हुई इस बदसलूकी पर पीड़ित महिला ने अपने इन्फ्लुएंसर दोस्त को बुलाया जिसने वहां सैलून के स्टॉफ के साथ बहस की। बहस वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी का माफी केवल दिखावे के लिए है। आरोपी कहता है, 'मेरा हाथ चला गया वहां पे गलतीसे।' इस क्लिप में सैलून की दूसरी महिला भी माफी मांगते हुए सुनाई पड़ती है।

Image

दिल्ली के पटेल नगर स्थित सैलून में महिला के साथ बदसलूकी। Image Source: prathamxtaneja/ Instagram

Patel Nagar: दिल्ली के पटेल नगर में शर्मनाक घटना हुई है। यहां एक मसाज सेंटर स्पा कराने गई महिला को वहां के कर्मचारी ने प्रताड़ित किया। महिला और उसके साथ ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने कहा कि 'हाथ चला गया गलती से'। इस दौरान महिला और उसके साथी से आरोपी ने माफी मांगी। माफी मांगने का यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है जिसमें आरोपी यह कहते हुए सुना जा सकता है कि 'आप इसे इंस्टाग्राम पर मत डालना।' इस मामले में अभी पुलिस कार्रवाई नहीं हुई है।

हेयर स्पा का सेशन बुक कराया था

दरअसल, पीड़ित महिला पटेल नगर के एक सैलून में अपने लिए हेयर स्पा का एक सेशन बुक कराया था। सैलून का दावा है कि उसके पास सभी महिला कर्मचारी हैं। लेकिन जब महिला हेयर स्पा कराने के लिए कमरे में गई तो वहां महिला नहीं एक युवक पहुचां। कम्पलिमेंटरी हेड और शोल्डर मसाज के दौरान महिला के साथ आरोपी ने अभद्र व्यवहार किया। हेड और शोल्डर मसाज के दौरान आरोपी का हाथ कई बार महिला के वस्त्रों के नीचे गए।

माफी केवल दिखावे के लिए

अपने साथ हुई इस बदसलूकी पर पीड़ित महिला ने अपने इन्फ्लुएंसर दोस्त को बुलाया जिसने वहां सैलून के स्टॉफ के साथ बहस की। बहस वाले इस वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी का माफी केवल दिखावे के लिए है। आरोपी कहता है, 'मेरा हाथ चला गया वहां पे गलतीसे।' इस क्लिप में सैलून की दूसरी महिला भी माफी मांगते हुए सुनाई पड़ती है, वह भी इस वीडियो के इंस्टाग्राम पर डाले जाने पर अपनी परेशानी जाहिर करती है।

सैलून का नाम सार्वजनिक करने की मांग

इस्टाग्राम पर इस वीडियो के आने के बाद नेटिजन ने सैलून का नाम सार्वजनिक करने की मांग की। लोगों ने कहा कि नाम सामने आने से महिलाएं इस सैलून में जाने से परहेज करेंगी। कुछ लोगों ने सैलून के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराए जाने की मांग की है। हालांकि, इस वायरल क्लिप पर पुलिस ने अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड करने वाले पीड़ित महिला के दोस्त की तरफ से भी किसी एफआईआर का जिक्र नहीं किया गया है। टाइम्स नाउ नवभारत इस पोस्ट के ब्योरे एवं प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं कर सकता।

Alok Rao
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article