शहर

बदायूं के सभी ऑफिस में आज आधे दिन की छुट्टी, भगवान राम की शोभायात्रा के लिए अवकाश

बदायूं जिले में आज भगवान राम की शोभायात्रा निकाली जाएगी, इस कारण जिले के सभी कार्यालयों को आधे दिन की छुट्टी दी गई है। इस अवकाश को लेकर डीएम के ऑफिस से आदेश जारी किया गया है।

Image

बदायूं के सभी ऑफिस में आधे दिन का अवकाश (सांकेतिक फोटो)

KEY HIGHLIGHTS
  • बदायूं में आज निकलेगी राम बारात
  • सभी ऑफिस में आधे दिन की छुट्टी
  • डीएम की ओर से आदेश जारी

Ram Baraat in Badaun : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में आज आधे दिन की छुट्टी घोषित की गई है। जिले के सभी ऑफिस आज आधे दिन तक ही खुलेंगे। डीएम ने आज आधे दिन के अवकाश के लिए आदेश जारी किया है। आज जिले में भगवान राम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसके कारण आज दोपहर दो बजे से जिले के सभी ऑफिस बंद रहेंगे।

भगवान राम की शोभायात्रा

बदायूं में हर साल मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान राम की बारात भव्य तरीके से निकाली जाती है। आज भी भगवान राम की शोभायात्रा पूरे जश्न के साथ निकाली जाएगी। जिसके चलते बदायूं के जिलाधिकारी मनोज कुमार ने आधे दिन का अवकाश घोषित किया है। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से अवकाश को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है। दोपहर दो बजे से जिलाधिकारी की ओर से अवकाश घोषित किया गया है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article