Gwalior Accident: ग्वालियर में पलटी ओवरलोड बस, ड्राइवर पर शराब पीकर गाड़ी चलाने का आरोप

ग्वालियर में पिछोर थाना क्षेत्र में जंगीपुरा–घोंघा तिराहे पर एक तेज रफ्तार बस पलट गई। जिसमें 15 लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिनमें से 9 लोगों की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल यात्रियों ने बस ड्राइवर पर नशे में वाहन चलाने का आरोप लगाया है।

Gwalior Bus Accident: ग्वालियर में ओवरलोड तेज रफ्तार यात्री बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें 15 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 9 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को डबरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं 9 यात्रियों को ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल में रेफर किया गया है। कलेक्टर रुचिका चौहान ने बस चालक के शराब पीकर गाड़ी चलाने की पुष्टि की है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल सभी गंभीर घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Gwalior accident

ग्वालियर में पलटी बस, घायलों से अस्पताल में मिलने पहुंची कलेक्टर

ग्वालियर से शुक्लहारी जा रही थी बस

यह हादसा जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में जंगीपुरा–घोंघा तिराहे पर हुआ। बस ग्वालियर से शुक्लहारी की ओर जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हुआ। जिसकी सूचना मिलते ही जिला प्रशासन तुरंत सक्रिय हो गया। ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान ने जयारोग्य अस्पताल जाकर घायलों का हालचाल लिया। उन्होंने घायलों से बातचीत कर हादसे की जानकारी ली। इस दौरान घायलों ने बताया कि बस ड्राइवर ने रास्ते में एक स्थान पर गाड़ी को रोककर शराब पी थी। जिसके बाद नशे की हालत में बस चला रहा था। कलेक्टर रुचिका चौहान ने भी जांच के बाद चालक के शराब पीकर बस चलाने की पुष्टि की है।

End of Feed