Gurugram Rain: बारिश से बेहाल गुरुग्राम, दिल्ली-जयपुर रूट पर लगा 3 किमी लंबा जाम

दिल्ली-एनसीआर में कल से ही जमकर बारिश हो रही है। इस बीच गुरुग्राम में NH-48 पर नरसिंहपुर के पास सड़क धंस गई। यहां दिल्ली-जयपुर रूट पर तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया।

कल यानी मंगलवार 7 जुलाई से ही दिल्ली-एनसीआर में जमकर बारिश हो रही है। अभी अगले कुछ दिनों तक पूरे NCR क्षेत्र पर बादल मेहरबान रहेंगे। लेकिन दिल्ली-एनसीआर में बारिश अपने साथ मुसीबत भी लेकर आती है। ऐसा ही कुछ हुआ है गुरुग्राम में। मंगलवार दोपहर बाद हुई बारिश से यहां कल तो लंबा जाम देखने को मिला ही, मुसीबतें आज यानी बुधवार 8 जुलाई को भी कम नहीं हुई हैं। यहां आज सुबह से ही तेज बारिश का असर साफ देखने को मिल रहा है।

Gurugram traffic Jam

बारिश से बेहाल गुरुग्राम, लगा कई किमी लंबा जाम

राष्ट्रीय राजमार्ग-48 (NH 48) पर नरसिंहपुर इलाके में कल मेन रोड धंसने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो गया था और इसका असर आज भी दिख रहा है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने के कारण यहां पर लगभग तीन किलोमीटर लंबा जाम लग गया। दिल्ली से जयपुर की ओर जाने वाले हजारों वाहन घंटों तक रेंगते रहे। पिछले दो घंटे से जाम में फंसे वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

End of Feed