गुरुग्राम

Gurugram Car Fire: गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेस-वे पर दौड़ती कार बनी आग का गोला, ड्राइवर की ऐसे बची जान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 31, 2023, 07:50 PM IST

Gurugram Car Fire: गुरुग्राम में आज दोपहर को द्वारका एक्‍सप्रेसवे पर चलते-चलते एक कार आग का गोला बन गई। आग लगने के बाद वाहन चालक ने कार को बीच सड़क रोक किसी तरह अपनी जान बचाई। इस घटना में कार चालक मामूली रूप से झुलस गया है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Image

गुरुग्राम में चलती कार में लगी आग

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • द्वारका एक्‍सप्रेसवे पर दोपहर को कार में लगी आग
  • कार चालक ने पीछे के गेट से बाहर निकल कर बचाई जान
  • कार में आग लगने के कारणों का नहीं चल पाया पता


Gurugram Car Fire: अगर आप रोजाना कार से सफर करते हैं तो गाड़ी ड्राइव करते हुए हमेशा सावधान रहें। क्‍योंकि आपकी गाड़ी चलते-चलते कभी भी आग का गोला बन सकती है। ऐसा ही एक मामला आज गुरुग्राम में सामने आया है। यहां के द्वारका एक्‍सप्रेसवे पर आज दोपहर के समय दौड़ती एक कार अचानक से आग का गोला बन गई। आग देख कार चालक ने किसी तरह कार को रोक बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। कार चालक के बाहर निकलते ही पूरी कार धधक उठी। घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची फायर टेंडर की गाड़ी ने जब तक आग पर काबू पाया, तब तक कार पूरी तरह से जल चुकी थी। कार में आग कैसे लगी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। इस घटना में कार चालक झुलस गया है, जिसका एक निजी अस्‍पताल में इलाज चल रहा।

इस घटना के पीड़ित कार सवार की पहचान दौलताबाद के रहन वाले विनोद कुमार के तौर पर हुई है। उन्‍होंने पुलिस को बताया कि, वे अपनी कार से गुरुग्राम शहर जा रहे थे। घर से कुछ दूरी पर आने के बाद वे जैसे ही द्वारका एक्सप्रेसवे पर चढ़े उनकी चलती हुई कार से अचानक धुआं निकलने लगा। विनोद ने बताया कि, जब तक वे कुछ समझ पाते कार के अंदर आग भभक गई। यह देख आनन फानन में किसी तरह से कार को बीच सड़क पर ही रोक कर निकल आए। बीच हाईवे कार जलती देख पूरा रास्‍ता जाम हो गया। लोगों ने तत्‍काल इसकी जानकारी दमकल विभाग और पुलिस को दी।

ऐसे बची वाहन चालक की जान

कार चालक विनोद ने बताया कि, कार में आग लगते ही वे घबरा गए। जब तक कार रूकी, तब तक आग उनके हाथ और पैरो तक फैल चुकी थी। कार रूकते ही बंद हो गई, जिसकी वजह से सेंट्रल लॉक भी नहीं खुल रहा था। विनोद ने बताया कि, उनकी कार के पीछे की सीट पर पावर विंडो नहीं था, वहां से बाहर निकल कर किसी तरह जान बचाई। दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि, कार में आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। यह कार डीजल की थी। इसकी जांच की जा रही है, जिसके बाद ही आग लगने के कारणों का पता चल सकेगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article