माहभर पहले भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर परोक्ष हमला और अब कांग्रेस को कहा अलविदा; संपत सिंह ने आखिर क्यों छोड़ी पार्टी?

Sampat Singh Quits Congress: हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में नियुक्ति पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करने के एक महीने बाद, राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता संपत सिंह ने रविवार को पार्टी छोड़ दी। सिंह ने आरोप लगाया कि 2024 के हरियाणा विधानसभा चुनावों में, ‘‘योग्य उम्मीदवारों की अनदेखी की गई, जबकि धनबल वालों को टिकट दिए गए।’’

Sampat Singh Quits Congress: हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में नियुक्ति पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करने के एक महीने बाद, राज्य के वरिष्ठ कांग्रेस नेता संपत सिंह ने रविवार को पार्टी छोड़ दी। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को संबोधित अपने त्यागपत्र में सिंह ने विस्तार से बताया कि किस तरह पार्टी में कथित तौर पर ऐसी परिस्थितियां पैदा की गईं, जिससे कई नेताओं को पिछले कुछ वर्षों में अन्य दलों में जाने के लिए मजबूर होना पड़ा। हरियाणा के पूर्व मंत्री सिंह ने दावा किया कि पिछले 15 वर्षों में राज्य में ‘‘पार्टी के निरंतर पतन के लिए कोई जवाबदेही तय नहीं की गई।’’

Bhupinder Singh Hooda

हरियाणा में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (फोटो साभार: @BhupinderShooda)

हुड्डा पर संपत सिंह का परोक्ष हमला

एक महीने पहले, सिंह ने हुड्डा की कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में नियुक्ति पर परोक्ष रूप से कटाक्ष करते हुए कहा था, ‘‘अगर पार्टी उसी व्यक्ति को नियुक्त करना चाहती थी, तो एक साल तक इंतज़ार करने की क्या ज़रूरत थी।’’ कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने 29 सितंबर को हुड्डा को हरियाणा में कांग्रेस विधायक दल का नेता नियुक्त किया था। छह बार के विधायक सिंह ने बताया कि कैसे उनके योगदान और अनुभव के बावजूद उन्हें दरकिनार कर दिया गया। उन्होंने कहा कि वह 2009 में (इनेलो छोड़ने के बाद) कांग्रेस में शामिल हुए थे।

End of Feed