Rewari: हरियाणा पुलिस के ASI ने आत्महत्या कर खत्म की अपनी जीवन लीला; ससुराल पक्ष पर केस दर्ज

रेवाड़ी जिले के जैनाबाद गांव में हरियाणा पुलिस के एएसआई कृष्ण यादव ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुग्राम में तैनात कृष्ण यादव इन दिनों अपने पैतृक गांव आए हुए थे। प्रारंभिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक तनाव को प्रमुख कारण माना जा रहा है।

Rewari ASI Suicide Case: हरियाणा पुलिस के एएसआई कृष्ण कुमार ने अपने घर में फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया, और यह घटना पति-पत्नी के पवित्र रिश्ते में विश्वासघात और मानसिक प्रताड़ना की कहानी बनकर सामने आई। मृतक के अनुसार, उसने अपनी पत्नी को पढ़-लिखाकर और आत्मविश्वास से लैस किया, जिससे वह सरकारी स्कूल में शिक्षिका बन सके, लेकिन शादी के बाद उत्पन्न विवाद और परेशानियों ने उसे इस क़दम पर मजबूर कर दिया।

Haryana Police ASI Found Dead in his House (Symbolic Photo: iStock)

हरियाणा पुलिस के ASI अपने घर में किया सुसाइड (सांकेतिक फोटो: iStock)

सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज

आत्महत्या से पहले कृष्ण कुमार ने एक सुसाइड नोट लिखा, जिसमें उन्होंने पत्नी और ससुराल के अन्य सदस्यों द्वारा की गई मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया। पुलिस ने इस नोट के आधार पर पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जैनाबाद गांव के 40 वर्षीय कृष्ण कुमार गुरुग्राम में एएसआई के पद पर तैनात थे। हाल ही में वे अपने पैतृक गांव आए थे। देर शाम को घर के एक कमरे में उन्होंने पंखे के हुक से फांसी लगाई। परिजन उन्हें फंदे पर देखकर चिल्लाए और पुलिस को सूचना दी।

End of Feed