Gurugram Rain Alert: भारी बारिश से पानी-पानी हुआ गुरुग्राम, प्रशासन ने कंपनियों से कहा-Work From Home करें लागू

गुरुग्राम में लगातार भारी बारिश के चलते जलभराव, ट्रैफिक जाम जैसी समस्याएं देखने को मिल रही हैं। गुरुग्राम में आज भी मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट जारी है। ऐसे हालातों को देखते हुए प्रशासन ने कंपनियों को सलाह दी है कि वे आज के लिए अपने कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दें।

Gurugram Work From Home advisory: गुरुग्राम में लगातार बारिश होने की वजह से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। आज भी मौसम विभाग ने शहर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते प्रशासन ने आज कंपनियों को वर्क फ्रॉम होम की अनुमति देने की सलाह दी है। जिससे ट्रैफिक जाम और अन्य समस्याओं से बचा जा सके। प्रशासन ने यह कदम कर्मचारियों की सुरक्षा और शहर में सुचारु यातायात बनाए रखने के उद्देश्य से उठाया है। गुरुग्राम में पिछले 12 घंटों में 133 मिमी बारिश दर्ज की गई है।

Gurugram

गुरुग्राम न्यूज

प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गुरुग्राम की ओर से जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि 9 जुलाई शाम 7 बजे से 10 जुलाई सुबह 7 बजे तक शहर में 133 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। जिसमें से सिर्फ डेढ़ घंटे बेहद तीव्र बारिश दर्ज हुई। शाम 7:30 से रात 9:00 बजे के बीच 103 मिमी बारिश हुई। आईएमडी ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने सभी कॉर्पोरेट कार्यालयों और निजी संस्थानों को आज यानी 10 जुलाई को घर से काम करने की अनुमति देने की सलाह दी है। जिससे ट्रैफिक जाम से बचा जा सके।

End of Feed