गुरुग्राम

गुरुग्राम में बारिश के कारण पानी में उतरा करंट, चपेट में आए 3 लोगों की मौत

Gurugram News: गुरुग्राम में बारिश के कारण ईफको चौक मेट्रो स्टेशन के पास पानी में करंट फैल गए। जिसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। ये तीनों ड्यूटी से वापस घर जाने के लिए मेट्रो स्टेशन जा रहे थे।

Image

गुरुग्राम

Gurugram News: गुरूग्राम बुधवार को बारिश के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। बारिश के पानी में करंट फैलने से तीन लोग इसकी चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। तीन लोग ड्यूटी से वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया। पुलिस ने तीनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पेड़ गिरने के साथ टूटा बिजली का तार

यह हादसा ईफको चौक मेट्रो स्टेशन के पास हुआ। जहां भारी बारिश के कारण एक पेड़ गिर गया, जिसके साथ बिजली का तार भी टूटकर सड़क पर गिर गया। जिसकी वजह से करंट पानी में फैल गया। तीनों मृतक एक निजी कंपनी में काम करते थे। देर रात 11 बजे तीनों लोग इफको चौक मेट्रो स्टेशन जा रहे थे। तभी मेट्रो स्टेशन के पास करंट की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर अधिक पानी जमा होने के कारण शवों के बारे में काफी देर बाद पता चला।

मृतकों की पहचान

मृतकों की पहचान दिल्ली के संगम विहार निवासी वसीम, उन्नाव निवसी देवेद्र वाजपेई और महेंद्रगढ़ निवासी जयपाल यादव के रूप में हुई है। मृतको में एक आईएणटी मानेसर स्थित मल्होत्रा ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता था और वापस आ रहा था। दूसरा ड्राइवर की नौकरी करता था और किसी अपार्टमेंट में गाड़ी खड़ी करके अपने घर जा रहा था। इन तीनों के चार की चपेट में आने के बाद आसपास के लोग और पुलिसकर्मी इन्हें पास के निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article