Corona Virus Returns: कोरोना वायरस (Covid-19) एक बार फिर से पैर पसार रहा है। इस बार कोविड 19 के नए वैरिएंट JN.1 (
सीएमओ ने कही ये बात
गुरुग्राम की सीएमओ डॉक्टर अलका की मानें तो गुरुग्राम में दो मामले सामने आए हैं, जिसमें से एक 62 वर्षीय बुजुर्ग है तो वहीं एक 31 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमित हुई है। इसमें से महिला की ट्रैवल हिस्ट्री सामने आई है। दरअसल महिला बीते दिनों मुंबई गई थी और जैसे ही वह मुंबई से लौटी तो उन्हें कोरोना के लक्षण दिखे, इसके बाद जांच की गई और वह संक्रमित पाई गई। हालांकि बुजुर्ग की कोई ट्रैवल हिस्ट्री सामने नहीं आई है।
गुरुग्राम में कोरोना के दस्तक के बाद स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है और अपनी तैयारी भी तेज कर दी हैं। साथ ही लोगों से भी स्वास्थ्य विभाग अपील कर रहा है कि कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं, लेकिन कोई चिंता की बात नहीं है क्योंकि कोरोना के लक्षण खतरनाक नहीं है। हालांकि लोग सावधानी जरूर बरतें।
कोरोना के सामान्य लक्षण
- खांसी
- गले में खराश
- बुखार
- सिरदर्द
- भूख में कमी
- नौज़िया या दस्त
- थकान और मांसपेशियों में दर्द
- गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं
भारत में कितने कोरोना केस
मीडिया खबरों के हवाले से भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर अपलोड आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में 19 मई तक कोरोना के 257 एक्टिव केस मिले हैं, जिसमें 164 नए हैं। इनमें से सबसे ज्यादा एक्टिव 95 मामले केरल में हैं, उसके बाद 66 तमिलनाडु में और फिर 56 एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार इस वक्त देश के 11 राज्यों में कोरोना के एक्टिव मामले हैं।
