Gurugram News: गुरुग्राम के इन रूट्स से मिलेगी सूरजकुंड मेले की बस, जानें किराया और टाइम टेबल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 12:13 PM IST

Gurugram: फरीदाबाद के सूरजकुंड हस्‍तशिल्‍प मेले के लिए जीएमसीबीएल ने गुरुग्राम और दिल्‍ली से बस सेवा शुरू करने की घोषणा की है। इन दोनों रूट पर पूरे दिन बसें मिलेंगी। गुरुग्राम से मेले तक जाने के लिए जहां 40 रुपये किराया देना पड़ेगा, वहीं दिल्‍ली से मेले तक जाने के लिए 15 रुपये किराया देना पड़ेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • गुरुग्राम से रोजाना चार बसें लगाएंगी आठ फेरी
  • दिल्‍ली के शिवाजी स्‍टेडियम से मिलेगी मेले के लिए बस
  • गुरुग्राम से मेले के लिए 40 और दिल्‍ली से 15 रुपये किराया

Gurugram: फरीदाबाद में आयोजित होने वाले सूरजकुंड हस्‍तशिल्‍प मेले तक पर्यटकों को पहुंचाने के लिए गुरुग्राम प्रशासन ने बड़ी तैयारी की है। तीन फरवरी से 18 फरवरी तक चलने वाले इस मेले में जाने के लिए यात्रियों को गुरुग्राम से सीधी बस सेवा मिलेगी। गुरुग्राम मेट्रोपोलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) मेले के लिए गुरुगमन सिटी बसों संचालन की घोषणा की है। ये बस सेवा पयर्टकों को दो रूट पर मिलेगा। इसमें पहला रूट गुरुग्राम से सूरजकुंड मेला तक है, वहीं दूसरे रूट दिल्ली के शिवाजी स्टेडियम टर्मिनल से सूरजकुंड मेला तक रहेगा। इन दोनों रूट पर पर्यटकों को पूरे दिन मेले के लिए बस सुविधा मिलेगी। जीएमसीबीएल प्रबंधन ने इन बसों के आवागमन को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है।

Gurugram City Bus

गुरुग्राम की सिटी बस

जीएमसीबीएल द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार यात्रियों को गुरुग्राम बस अड्डा से मेले के लिए पहली बस सुबह 10:10 बजे मिलेगी। यह बस वहां पर करीब 11:40 बजे पहुंचेगी। इसके अलावा यहां ये 10:30 बजे, 11:30 बजे, दोपहर 12:30 बजे और 3:30 बजे मेले के लिए बस जाएगी। गुरुग्राम बस अड्डा से अंतिम बस शाम चार बजे चलेगी। वहीं, मेला स्‍थल से भी हर एक घंटे में वापसी की बस मिलेगी। मेला स्थल से आखिरी बस रात 8:30 बजे मिलेगी। जीएमसीबीएल अधिकारियों ने बताया कि, सूरजकुंड मेला स्थल के लिए जाने वाली सभी बसें एमजी रोड, आया नगर, बदरपुर, खानपुर होकर जाएंगी। इस रूट पर चार सिटी बसें चलेंगी और सभी बसें दिन में दो-दो फेरे लगाएंगी। गुरुग्राम से सूरजकुंड मेला स्थल ते जाने का किराया 40 रुपये है। वापसी में भी यही किराया लगेगा।

End of Feed