शहर

Gujarat Weather: गुजरात के लिए IMD ने दी गुड न्यूज, कई जिलों में बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुजरात के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। राज्य में अगले सात दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में बिजली गिरने और बारिश होने की चेतावनी जारी की है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : iStock

Gujarat Weather Update: गुजरात में गर्मी से राहत मिलने वाली है। मौसम विभाग ने गुजरात के कई जिलों के लिए बारिश की चेतावनी जारी की है। बताया गया कि मानसून की एंट्री से पहले ही गुजरात में बारिश होगी, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने गुजरात में आगामी सात दिनों का अनुमान जारी करते हुए कहा की अगले सात दिनों में गुजरात में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है।

अगले दो दिनों में कहां-कहां होगी बारिश?

मौसम विभाग ने बताया कि अगले दो दिनों तक गुजरात के वलसाड, नवसारी, डांग, दमन, दादरा नगर हवेली और छोटा उदयपुर में बारिश हो सकती है। वहीं, आठ जून को सौराष्ट्र में बारिश का अनुमान है तो नौ जून को अहमदाबाद, गांधीनगर, अरवल्ली, महीसागर जैसी जगह पर भी बारिश होने का अनुमान जताया गया है।

बिजली की कड़कड़ाहट के साथ बारिश

इसके साथ ही मौसम विभाग ने बताया कि अगले पांच दिनों तक राज्य में बिजली की कड़कड़ाहट भी देखी जाएगी। साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से आगामी एक सप्ताह गुजरात में बारिश का अनुमान लगाया गया है, तो साथ ही बढ़ती गर्मी के बीच आगामी 5 दिनों में गुजरात के तापमान में गिरावट तक दर्ज होगी, जिससे गर्मी से राज्य में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

गुजरात में इन जगहों पर बारिश की चेतावनी

दिनांकजगहों के नाम
6 जून और 7 जूनदाहोद, छोटा उदेपुर, तापी, डांग, वलसाड, नवसारी, दमन, दादरा नगर हवेली
8 जूनपंचमहल, नर्मदा, अमरेली, गिर, सोमनाथ, दीव, भावनगर, दाहोद, छोटा उदेपुर, तापी, डांग, वलसाड, नवसारी, दमन, दादरा नगर हवेली
9 जूनअहमदाबाद, गांधीनगर, अरवल्ली, महीसागर, खेड़ा, आनंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, जूनागढ़, पंचमहल, नर्मदा, अमरेली, गिर सोमनाथ, दीव, भावनगर, दाहोद, छोटा उदेपुर, तापी, डांग, वलसाड, नवसारी, दमन, दादरा नगर हवेली
10 जून और 11 जूनद्वारका, पोरबंदर, राजकोट, बोटाद, गांधीनगर, अरवल्ली, महीसागर, अहमदाबाद, खेड़ा, आनंद, वडोदरा, भरूच, सूरत, जूनागढ़, पंचमहल, नर्मदा, अमरेली, भावनगर, गिर सोमनाथ, दीव, दाहोद, छोटा उदेपुर तापी, डांग, वलसाड, नवसारी, दमन, दादरा नगर हवेली
12 जूनपूरे गुजरात में बिजली की कड़कड़ाहट के साथ मध्यम बारिश का अनुमान

लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से गुजरात में भीषण गर्मी पड़ रही थी। ऐसे में बारिश की खबर मात्र ही लोगों के लिए राहत समान साबित हो सकती है। हालांकि, आईएमडी ने बताया है कि अगले एक सप्ताह तक गुजरात के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article