21 साल की नंदिनी की संदिग्ध मौत पर महिला आयोग सख्त, गर्भाशय निकालने और टॉर्चर के आरोपों पर मची खलबली; DGP को दिए निर्देश

राजकोट में 21 वर्षीय नंदिनी की संदिग्ध मौत पर राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वतः संज्ञान लिया है। जबरन गर्भाशय निकालने और प्रताड़ना के आरोपों पर गुजरात DGP से 7 दिन में रिपोर्ट की मांग भी की है।

गुजरात के राजकोट में 21 वर्षीय एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस बेहद हैरान करने वाली घटना पर 'राष्ट्रीय महिला आयोग' (NCW) ने स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने मामले की भयावहता को देखते हुए गुजरात पुलिस को दोषियों के खिलाफ तत्काल और प्रभावी कानूनी कार्रवाई करने के कड़े निर्देश जारी किए हैं। आधिकारिक बयान के मुताबिक, मृतका की पहचान 21 वर्षीय नंदिनी आनंदभाई बोअस्मिया के रूप में हुई है। आयोग ने नंदिनी की मौत को अत्यंत गंभीर, दुखद और परेशान करने वाला बताया है।

NCW on rajkot matter

राजकोट मामले पर NCW ने लिया संज्ञान

मरने से पहले छोड़ा आखिरी मैसेज; जबरन गर्भाशय निकालने का सनसनीखेज आरोप

राष्ट्रीय महिला आयोग ने मीडिया रिपोर्ट्स और शुरुआती इनपुट्स का हवाला देते हुए बताया कि नंदिनी की मौत के पीछे लंबे समय से चली आ रही शारीरिक, मानसिक और वित्तीय प्रताड़ना के गंभीर आरोप सामने आ रहे हैं।

End of Feed