Gujarat Earthquake: तड़के भूकंप के झटके से कांपा कच्छ, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 26, 2025, 08:12 AM IST

Gujarat Earthquake: गुजरात के कच्छ जिले में शुक्रवार तड़के 4.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में था। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।

Gujarat Earthquake: देश के विभिन्न हिस्सों में हाल के दिनों में हल्के से मध्यम तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार तड़के गुजरात के कच्छ जिले में एक बार फिर धरती हिल उठी। भूकंप के झटके सुबह करीब 4:30 बजे महसूस किए गए, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई।

earthquake kachchh

कच्छ में सुबह-सुबह महसूस किए गए भूकंप के झटके (सांकेतिक तस्वीर)

कच्छ में 4.4 तीव्रता का भूकंप

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई। इसका केंद्र गुजरात के कच्छ क्षेत्र में स्थित था। भूकंप का केंद्र अक्षांश 23.65 डिग्री उत्तर और देशांतर 70.23 डिग्री पूर्व पर दर्ज किया गया, जबकि इसकी गहराई जमीन के भीतर करीब 10 किलोमीटर थी।

End of Feed