मौसम विभाग का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी, उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी
Aaj ka Mausam 26 December 2025 (उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल, उत्तराखंड, झारखंड में आज बारिश होगी या नहीं, आज मौसम कैसा है? मौसम विभाग की चेतावनी ) News Today Updates: देशभर में मौसम की बात करें तो पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 27–28 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में बादल छाए रहेंगे, जबकि लद्दाख और कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी की संभावना है। उधर, उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घना कोहरा जनजीवन को प्रभावित कर रहा है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और झारखंड में शीतलहर की स्थिति बनी रह सकती है और अगले तीन दिनों में तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में बारिश और पूर्वोत्तर में ठंड बढ़ने के संकेत हैं।
मौसम विभाग का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी, उत्तर भारत में शीतलहर और घना कोहरा बढ़ाएगा परेशानी
