गुजरात में मानव तस्करी गिरोह का पर्दाफाश; पीड़ितों को विदेश में बढ़िया सैलरी वाली जॉब का झांसा देने वाले 3 गिरफ्तार

गुजरात पुलिस की सीआईडी-क्राइम ब्रांच ने एक मानव तस्करी गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी लोगों को विदेशों में उच्च वेतन वाली नौकरियों का झांसा देकर फंसा रहे थे और कुछ पीड़ितों को म्यांमार में साइबर अपराध नेटवर्क में काम करने के लिए मजबूर कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों और उनके सहयोगियों द्वारा कुल 41 लोगों की तस्करी की गई थी।

Gujarat News: गुजरात पुलिस की सीआईडी-क्राइम ब्रांच ने मानव तस्करी के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है और इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, ये आरोपी लोगों को विदेशों में अच्छी तनख्वाह वाली नौकरियों का झांसा देकर उन्हें फंसाते थे और फिर कुछ पीड़ितों को म्यांमार में एक साइबर अपराध नेटवर्क में काम करने के लिए मजबूर करते थे।

Gujarat Police Busts Human Trafficking Racket (Symbolic Photo: Canva)

गुजरात पुलिस ने मानव तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़ (प्रतीकात्मक फोटो: Canva)

अधिकारिक जानकारी के मुताबिक, बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनल फड्डू, संजय फड्डू और शैलेश डाभी के रूप में हुई है। इनके कब्जे से तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। साइबर अपराध शाखा की जारी रिपोर्ट के अनुसार, ये आरोपी और उनके सहयोगी एजेंट कथित रूप से विदेशों में आकर्षक डेटा-एंट्री नौकरियों का झांसा देकर कुल 41 नागरिकों को तस्करी के जाल में फंसा चुके हैं।

End of Feed