शहर

16, 17, 18, 20 नवंबर को मौसम दिखाएगा रौद्र रूप, चलेगी आंधी बारिश होगी खूब; शीतलहर-कोहरे का अलर्ट

Kal Ka Mausam, 16 नवंबर 2025, कल का मौसम कैसा रहेगा, Aaj Aur Kal ka Mausam kaisa Rahega : आईएमडी ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बनने से आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल और ओडिशा समेत पड़ोसी राज्यों में आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, पहाड़ों पर चल रही बर्फीली हवाओं के चलते मैदानी इलाकों का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंचने की कगार पर है। मौसम विभाग के मुताबिक, कश्मीर, हिमाचल से लेकर, हरियाणा-पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तक सुबह घना कोहरा छाए रहने के साथ सर्दी में तेजी के साथ इजाफा होगा।

Image

कल का मौसम

कल का मौसम कैसा रहेगा 16 नवंबर 2025 : उत्तर भारत में अब भीषण सर्दी के संकेत मिलने लगे हैं। मौसम विभाग ने पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक न्यूनतम तापमान गिरने का अलर्ट जारी किया है। खासकर, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, यूपी, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में कोहरा छाए रहने के साथ-साथ तापमान 7°C के आसपास पहुंच गया है। वहीं, दिल्ली-एनसीआर में बढ़ती सर्दी के साथ पॉल्यूशन का लेवल काफी बढ़ता जा रहा है। एक्यूआई 500 के आपसास पहुंचने से हालात और बदतर हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के चलते बादल छाए रहने का पूर्व में अलर्ट था, जो अब आगे बढ़ गया है। वहीं, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड शीतहलरी के कारण भीषण सर्दी से हालत खराब होने वाली है। अगले 2 दिन बाद बर्फीली हवाओं के कारण सर्दी का ग्राफ और बढ़ेगा। स्काईमेट के मुताबिक, 16,17, 18 से 20 नवंबर तक दक्षिण भारत में उत्तर-पूर्वी मानसून और बंगाल की खाड़ी में बन रहे निम्न दबाव क्षेत्र के कारण तमिलनाडु, केरल, अंडमान निकोबार द्वीप समूह, लक्ष्यद्वीप समूह और अरुणाचल प्रदेश में तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। अगले सप्ताह से पूर्वोत्तर में भी घना कोहरा और ठंडक का एहसास बढ़ेगा।

शहर का नामन्यूनतम तापमानअधिकतम तापमान
दिल्ली11°C26°C
चंडीगढ़11°C24°C
मुंबई22°C31°C
जयपुर 12°C26°C
भोपाल12°C25°C
पटना14°C26°C
लखनऊ11°C25°C
कोलकाता17°C28°C
देहरादून9°C21°C
शिमला7°C18°C
कश्मीर4°C14°C

सबसे कम तापमान वाले शहर

श्रीनगर -2.4°C , गुलमर्ग -2.4°C , सीकर, 5.4°C, मंडी 5.7°C, पंतनगर 7.4°C, रीवा 7.6°C, कानपुर 7.5°C, अंबिकापुर 7.4°C, नौगांव 7.8°C, चुरू 7.9°C, भोपाल 8°C, हिसार 8.1°C, पटियाला 8.2°C और ऊना में 9.4°C, राजनांदगांव 8.5°C, दुर्ग 10°C, इंदौर,8.2°C, शिवपुरी 8°C और जबलपुर में 9°C के आसपास न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। खासकर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर के कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान 0°C सेल्सियस से नीचे बना हुआ है, जिससे सिहरन वाली सर्दी परेशान कर रही है।

दिल्ली-एनसीआर में हवा की क्वालिटी कैसी है

दिल्ली-एनसीआर में घने प्रदूषण की चपेट में है। कई इलाकों में हवा की क्वालिटी बेहद खराब से लेकर गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। पूरा शहर गैस चैंबर बनता जा रहा है। एक्यूआई 500 के पास पहुंचने की ओर है। सीपीसीबी के मुताबिक, गाजियाबाद, लोनी, संजय नगर और वसुंधरा में वायु गुणवत्ता गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई है। वहीं, नोएडा में एक्यूआई 413 तक पहुंच गया है। आनंद विहार 424, आश्रम विहार 415, बवाना 441, चांदनी चौक 419 और वजीरपुर में एक्यूआई गंभीर स्तर पर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक न्यूनतम तापमान 10-11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह के वक्त कुहासा यानी कोहरा छाया नजर आएगा। अब हवा की रफ्तार धीमी रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण प्रदूषक तत्व हवा में जमा होते जा रहे हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो रही है। वहीं, पड़ोसी राज्यों हरियाणा और पंजाब के कई शहरों में न्यूनतम तापमान नीचे गिरने से पॉल्यूशन में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है, जो आगे और बढ़ेगा।

यूपी में सर्दी का मौसम

उत्तर प्रदेश में उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चलने से सर्दी में और इजाफा हो रहा है। आईएमडी के मुताबिक, अगले 7 दिनों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरने का अनुमान है। कयास लगाए जा रहे हैं कि सुबह और शाम को कोहरे में इजाफा होगा, जिससे दृश्यता में काफी कमी आएगी। फिलहाल, दिन में गुनगुनी धूप के कारण मौसम काफी सुहावना है। फिलहाल न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। कानपुर राज्य का सबसे ठंडा जिला बना हुआ है, जहां पॉल्यूशन की लेयर के साथ तापमान 7.5°C दर्ज किया गया।

बिहार मौसम का पूर्वानुमान

बिहार में पछुआ हवाओं के चलने से मौसम काफी सर्द हो चला है। अब पूर्वी हवाओं के पैटर्न से तापमान में वृद्धि के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबि, पटना, दरभंगा, मधुबनी, नालंदा, भागलपुर, सुपौल, अररिया, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर, अरवल और कटिहार में कड़ाके की ठंडी महसूस हो रही है। हालांकि, अधिकांश जिलों में दिन में अधिकतम तापमान अधिक है। अगले सप्ताब से शीतलहर चल सकती है। उधर, झारखंड और छत्तीसगढ़ में न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना है। आईएमडी के मुताबिक, अब दोनों ही राज्यों में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं।

राजस्थान-मध्य प्रदेश का मौसम

मध्य प्रदेश के अधिकांश हिस्सों शीतलहर का लेवल बढ़ता जा रहा है, जिससे तापमान में काफी कमी आई है। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले सप्ताह में भारी कोहरा और कड़ाके की सर्दी के आसार बने हुए हैं। फिलहाल, कई शहरों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है। कमोबेश ऐसा ही मौसम का हाल राजस्थान के विभिन्न हिस्सों पर बना हुआ है। आईएमडी के मुताबिक, बॉर्डर एरिया में पाला गिरने की संभावना है। फिलहाल शीतलहर के चलने का अलर्ट है।

कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड का मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, 16 नवंबर को जम्मू-कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने की बात कही गई थी, जिसके प्रभाव से बादलों के छाए रहने के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी दर्ज की जाएगी। हालांकि, अभी ऐसी स्थिति नहीं है यानी अभी मौसम शुष्क रहेगा, जिसके प्रभाव से ठंडी का ग्राफ और कोहरा बढ़ेगा। कमोबेश ऐसा ही मौसम हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर बर्फीली हवाएं चलने से ठंडी का स्तर बढ़ता जा रहा है। फिलहाल, मौसम साफ रहेगा और बर्फबारी का भी इंतजार करना होगा, लेकिन लाहौल स्पीति, कुकुमसेरी और ताबों में बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। वहीं, उत्तराखंड 16 नवंबर से बर्फबारी का अलर्ट है, जिससे पर्यटकों के लिए काफी खुशी वाली बात है। हालांकि, शीतलहर के कारण सर्दी और कोहरे की ग्रिप में अधिकांस हिस्से हैं।

दक्षिण भारत में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो अगले 10 दिन बंगाल की खाड़ी में नए मौसमी तंत्र बनने की संभावना है। 20 नवंबर तक इसके बनने से दक्षिण भारत के अधिकांश हिस्सों में मौसमी गतिविधियां फिर तेज होंगी। खासकर, समुद्री तटीय हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हो सकता है। खासकर, आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में रायलसीमा में आंधी के साथ तेज से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के तमाम इलाके आंधी-तूफान और बारिश से प्रभावित रहेंगे। 16 से 18 नवंबर को चेन्नई समेत कई जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की जाएगी। इस दौरान कई हिस्सों में आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। लिहाजा, खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।

FAQs

दिल्ली में एयर क्वालिटी प्रदूषण कितना है?

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण खतरनाक से गंभीर श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CBCP) के आंकड़ों के मुबाकि, शहर की वायु क्वालिटी 500 के आसपास पहुंचने वाली है। सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 तक एक्यूआई अच्छा, 51 से 100 तक संतोषजनक, 101 से 200 तक मध्यम, 201 से 300 तक खराब, 301 से 400 तक बहुत खराब और 401 से 500 तक गंभीर माना जाता है।

दिल्ली-एनसीआर का मौसम कैसा?

पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) क्या है?

कोल्ड डे कब लागू होगा?

क्या होता 'चिल्ला-ए-कलां'?

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article