Greater Noida West News: क्या दिवाली से पहले खुलेगा चार मूर्ति अंडरपास? जानें क्या और कितना काम बाकी

Greater Noida West News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति चौक पर बन रहे अंडरपास का सिविल काम पूरा हो चुका है। जानिए अब इसमें क्या काम बचा है और क्या यह दिवाली तक ट्रैफिक के लिए खुल जाएगा?

Greater Noida West News: अगर आप भी ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहते हैं या उधर आना-जाना होता है तो आपको भी बेसब्री से चार मूर्ति चौक पर बन रहे अंडरपास के खुलने का इंतजार होगा। लगभग दो साल से निर्माणाधीन इस अंडरपास के हर अपडेट पर आपकी नजर रहती होगी। ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी (GNIDA) के मुताबिक अंडरपास का सिविल वर्क पूरा हो चुका है। अब फिनिशिंग, लाइटिंग, एंट्री-एग्जिट और शेड लगाने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा जलभराव रोकने से जुड़े जरूरी कार्यों को भी तेजी से निपटाया जा रहा है। GNIDA ने इस अंडरपास को दिवाली के अवसर पर आम लोगों के लिए खोलने का लक्ष्य रखा है। तैयारियों को देखते हुए माना जा रहा है कि दीपावली से पहले अंडरपास का उद्घाटन हो सकता है।

Greather Noida west Char Murti Underpass

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में चार मूर्ति अंडरपास कब शुरू होगा?

अंडरपास में अभी क्या काम चल रहा है?

ताजा जानकारी के अनुसार अंडरपास का मुख्य सिविल निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब एंट्री-एग्जिट के हिस्सों पर शेड लगाने, फिनिशिंग, लाइटिंग और सौंदर्यीकरण जैसे काम किए जा रहे हैं। जलभराव की समस्या से बचने के लिए भी यहां जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के परियोजना विभाग के अधिकारियों के अनुसार यह अंतिम चरण का काम है, जिसे अभी अंजाम दिया जा रहा है।

End of Feed