पुलिसिया रौब दिखाकर अपहरण, यमुना एक्सप्रेसवे पर घुमाकर वसूले 29 लाख रुपये; हफ्ते भर बाद FIR दर्ज

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में खाकी वर्दी पहने बदमाश ने दो साथियों के साथ मिलकर कारोबारी संदीप कुमार का पर उनकी ही कार से अपहरण कर लिया। यमुना एक्सप्रेसवे पर ले जाकर 29 लाख की फिरौती वसूली।

Greater Noida West: ग्रेटर नोएडा वेस्ट के एक कारोबारी को कुछ लोगों ने अगवा कर लिया, एक आरोपी ने तो पुलिस की वर्दी पहनी थी। कार में जबरन बैठाने के बाद उनसे 30 लाख रुपये फिरौती की रकम की मांग की गई। ये सभी गंभीर आरोप कारोबारी ने लगाए हैं और गौतमबुद्धनगर के पुलिस कमिश्नर को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

greater noida abduction

कार में अगवा कर ले गए थे आरोपी

उनकी ही कार में अगवा कर ले गए आरोपी

शिकायत के मुताबिक, संदीप कुमार 20 जुलाई को सुबह करीब 11 बजे अपने कुत्ते के साथ कार से ऑफिस जा रहे थे। वह ग्रेटर नोएडा वेस्ट से एस एस्पायर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक कार उनकी गाड़ी के सामने आकर रुक गई। संदीप का आरोप है कि कार से तीन लोग उतरे। इनमें से एक ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी, जबकि दो अन्य लोग भी उसके साथ थे। आरोपियों ने कहा कि उनके नाम से एक शिकायत दर्ज है और उन्हें उनके साथ चलना होगा। जिसके बाद आरोपियों ने हथियार के बल पर संदीप को उन्हीं की कार में बैठाया और एक ने गाड़ी चलाना शुरू कर दिया।

End of Feed