Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट रुकने के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। लिफ्ट खराब होने का ताजा मामला आम्रपाली सेंचुरियन पार्क से आया है। जहां लिफ्ट रुकने के कारण एक महिला आधे घंटे तक फंसी रही। शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां आए और कड़ी मशक्कत के बाद महिला को बाहर निकाला गया। इस घटना का वीडियो नीचे दिया गया है।
ग्रेटर नोएडा में लिफ्ट हुई खराब
घटना का वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि लिफ्ट रुकने के कारण एक महिला उसमें फंसी हुई है। लिफ्ट के बाहर लोगों की भीड़ जमा है जो लिफ्ट का दरवाजा खोलने की कोशिश कर रही है। कड़ी मशक्कत के बाद लोग लिफ्ट का गेट खोल लेते हैं। जिसके बाद महिला को बाहर निकाल लिया जाता है।
समय से मेंटेन नही हुई लिफ्ट
यह घटना ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बिसरख थाना क्षेत्र की है। जहां आम्रपाली सेंचुरियन पार्क की लिफ्ट खराब होने से एक महिला उसमें फंस गई। मेंटनेंस विभाग की लापरवाही के चलते लिफ्ट समय से मेंटेन नहीं की गई। जिसके कारण लिफ्ट खराब होने की घटनाएं होती हैं।
