Greater Noida News: आवारा कुत्तों ने मचाया आतंक, गश्त के दौरान पुलिसवालों पर किया हमला

  • Agency by: Agency
  • Updated Dec 19, 2023, 10:12 PM IST

ग्रेटर नोएडा में दो पुलिसकर्मियों पर कुत्तों ने हमला कर दिया। पुलिसवाले पेट्रोलिंग कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें आवारा कुत्ते ने काट लिया। इसके अलावा तीन अन्य लोगों पर भी कुत्तों ने हमला किया।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। आवारा कुत्तों के आतंक से पुलिसवाले भी सहमे हुए हैं। इन कुत्तों के चलते अब रात में पेट्रोलिंग पर निकल रहे पुलिस वाले भी सेफ नहीं हैं। ये आवारा कुत्ते पुलिसकर्मियों पर ही हमला कर रहे हैं। पेट्रोलिंग के दौरान कुत्तों ने दो पुलिसकर्मियों को अपना शिकार बनाया, कुत्तों ने पहले उन्हें दौड़ाया फिर उन्हें बुरी तरह काट लिया।

Stray Dog

आवारा कुत्तों का आतंक (फोटो साभार - सोशल मीडिया)

दो पुलिसकर्मी घायल

यह घटना ग्रेटर नोएडा के जारचा थाना इलाके की है, जहां सोमवार की रात आवारा कुत्तों ने दो पुलिसकर्मियों समेत कई लोगों को काटकर घायल कर दिया। पुलिसकर्मी पेट्रोलिंग के लिए निकले थे। आवारा कुत्तों के झुंड ने उन्हें दौड़ाया और बुरी तरीके से काट लिया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं।

End of Feed