ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: सोसायटियों में खराब मेंटिनेंस का नया मामला; मिग्सन ट्विन्स सोसायटी में फंसी लिफ्ट से लोगों की जान को खतरा

ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ईटा-2 की मिग्सन ट्विन्स सोसायटी में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। टावर SUN-7 की लिफ्ट अचानक फंसने से 5 लोग अंदर फंसे रह गए। पावर कट के कारण हुई इस घटना से सोसायटी में हड़कंप मच गया।

Image

मिग्सन ट्विन्स सोसायटी की लिफ्ट में फंसे लोग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

Greater Noida Lift Incident: ग्रेटर नोएडा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आ रहा है। जानकारी के मुताबिक, यहां पर मौजूदा सेक्टर ईटा-2 की मिग्सन ट्विन्स सोसायटी में टावर SUN-7 की लिफ्ट अचानक फंस गई, जिसमें 5 लोग अंदर फंसे रह गए। पावर कट की वजह से लिफ्ट अचानक बीच में रुक गई।

लिफ्ट के ऐसे रुकने से अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्कत के बाद लिफ्ट में फंसे सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। मामले में लापरवाही को देखते हुए पुलिस ने मेंटिनेंस विभाग को सख्त चेतावनी दी है। यह घटना थाना सूरजपुर क्षेत्र की है।

इन दिनों ग्रेटर नोएडा के सोसायटियों की लिफ्ट की हालत बेहद खराब चल रही है। मिग्सन ट्विन्स सोसायटी से पहले ग्रेटर नोएडा वेस्ट के सेक्टर-4 स्थित एम्स ग्रीन्स एवेन्यू सोसायटी में सोमवार को लिफ्ट दो बार अचानक फ्री फॉल हुई, जिससे हड़कंप मच गया था। इस घटना में एक निवासी के पैर का नाखून उखड़ गया, जबकि दो अन्य को हाथ में चोटें आईं।

बताया गया कि लिफ्ट पहले 12वीं मंजिल से गिरते हुए नौवीं मंजिल पर झटके से रुकी, फिर वहां से गिरकर पांचवीं मंजिल पर जाकर थमी। गौरतलब है कि सोसायटी के 10 टावरों में केवल एक-एक लिफ्ट संचालित हो रही थी और पिछले कुछ दिनों से लगातार लिफ्ट के फ्री फॉल की घटनाएं सामने आ रही हैं, जिससे निवासियों में दहशत का माहौल है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article