Greater Noida में बुलडोजर एक्शन, जमीन पर काट रहे थे अवैध कॉलोनी; चोरी-छिपे कालोनाइजर का था प्लान

ग्रेटर नोएडा के सुनपुरा में अवैध अतिक्रमण पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने बुलडोजर की कार्रवाई की। ध्वस्त की गई प्रॉपर्टी की कीमत करोड़ों रुपये में आंकी गई। कालोनाइजर चोरी-छिपे काम करने की कोशिश कर रहे थे।

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ने ग्राम सुनपुरा में मंगलवार को अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। इस कार्रवाई के तहत प्राधिकरण ने करीब 20,000 वर्ग मीटर जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया। इस भूमि की कीमत लगभग 40 करोड़ रुपये के आसपास आंकी गई है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि कालोनाइजरों द्वारा इस जमीन पर अवैध कॉलोनी काटने की कोशिश की जा रही थी। बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य शुरू करने के प्रयास किए गए थे। इसके बावजूद, प्राधिकरण ने इस निर्माण पर रोक लगाने के लिए कई बार नोटिस जारी किए थे, लेकिन कालोनाइजर चोरी-छिपे काम करने की कोशिश कर रहे थे।

Greno Authority bulldozer Action.

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण (फाइल फोट)

अतिक्रमण मुक्त होगा क्षेत्र

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ एनजी रवि कुमार ने इस तरह की घटनाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। एसीईओ प्रेरणा सिंह ने बताया कि मंगलवार को प्राधिकरण की टीम ने ग्राम सुनपुरा में की गई कार्रवाई के दौरान छह जेसीबी और पांच डंपर का इस्तेमाल किया और लगभग तीन घंटे में यह कार्य पूरा किया गया। इस कार्रवाई में परियोजना विभाग के महाप्रबंधक एके सिंह, विशेष कार्याधिकारी जितेंद्र गौतम, वर्क सर्किल दो के प्रभारी सन्नी यादव, वर्क सर्किल-7 के वरिष्ठ प्रबंधक नरोत्तम सिंह, प्रबंधक स्वतंत्र वर्मा, प्रबंधक बृजेन्द्र कुमार कुशवाहा, नितीश कुमार, अभिषेक पाल, विवेक किषोर तथा अन्य स्टाफ ने पुलिस और सुरक्षा कर्मियों की मदद से अतिक्रमण मुक्त कराया।

End of Feed