ग्रेटर नोएडा

Greater Noida News: निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से 3 मजदूर घायल; मलबे में दबे 2 लोगों के दबे होने की आशंका; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में नगला हुकम सिंह गांव में बुधवार को एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिर गया। जिसमें 5 मजदूर मलबे में दब गए। 3 लोगों को गंभीर हालत में बाहर निकाल लिया गया है। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। दो अन्य लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

Image

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। जहां एक निर्माणाधीन मकान का लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। जिसके मलबे में 5 मजदूर दब गए। 3 लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से निकाल लिया गया है। जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य लोगों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

नगला हुकुम गांव में हुआ हादसा

यह हादसा रबूपुरा के नगला हुकम सिंह गांव में हुआ। जानकारी के अनुसार मकान की तीसरी मंजिल पर लेंटर डाला गया था। जिसकी शटरिंग खोलने का काम आज सुबह किया जा रहा था। इसी दौरान लेंटर गिरने से यह हादसा हो गया। जिसमें 5 मजदूर मलबे में दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से 3 मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। लेकिन वे गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

राहत और बचाव कार्य जारी

घटनास्थल पर दो और मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत और बचाव दल रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटा हुआ है। जेसीबी की मदद से मलबा हटाया जा रहा है, ताकि दबे लोगों को बचाया जा सके। मौके पर पुलिस टीम मौजूद है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article