ग्रेटर नोएडा

Greater Noida: खेत पर किसान की गोली मारकर हत्या, बेटे के सामने हत्यारों ने किया शूट

यूपी के ग्रेटर नोएडा में खेत पर किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है।

Image

फोटो

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

ग्रेटर नोएडा के थाना कासना इलाके में एक बुजुर्ग किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इसकी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात बुजुर्ग अपने बेटे के साथ खेत के पास बने घर में सो रहे थे। देर रात बेटे ने एक तेज आवाज सुनी। उसके बाद इसकी सूचना सुबह पुलिस को दी गई।

खेत पर हत्या

जानकारी के मुताबिक, 9 अगस्त को थाना कासना के ग्राम सलेमपुर गुर्जर में 73 वर्षीय श्याम सिंह की उनके खेत के पास बने घर में सोते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलाकर निरीक्षण शुरू किया गया। मृतक के पुत्र ने बताया कि वह अपने पिता के पास ही सो रहा था और रात में तेज आवाज सुनाई दी, लेकिन उन्होंने सुबह सूचना दी।

सोता रह गया बेटा

एडीसीपी ग्रेटर नोएडा अशोक कुमार ने बताया कि सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच की जा रही है। बुजुर्ग के साथ उनका बेटा भी दूसरी तरफ सो रहा था। उसने बताया कि रात में कुछ आवाज हुई थी। लेकिन उस पर ध्यान नहीं गया। इसके बाद सुबह पुलिस को सूचना दी गई। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही इस मामले का अनावरण किया जाएगा। पुलिस इस घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने और आरोपी को पकड़ने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज कर टीमों का गठन किया जा रहा है। जल्द ही हत्या करने वाले को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(इनपुट-आईएनएस)

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article