ग्रेटर नोएडा

बोड़ाकी रेलवे स्टेशन टर्मिनल का काम शुरू करने की तैयारी, ग्रेटर नोएडा को मिलेगा मल्टी मॉडल स्टेशन

ग्रेटर नोएडा की महत्वकांक्षी परियोजना बोड़ाकी रेलवे स्टेशन टर्मिनल का काम जल्द शुरू करने की तैयारी हो रही है। इसे अत्याधुनिक मल्डीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब के तौर पर बनाया जाएगा। जिसमें एक ही जगह पर मेट्रो, बस और ट्रेन की सेवाएं मिलेंगी। इसके निर्माण की जिम्मेदारी नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे को दी गई है।

Image

बोड़ाकी रेलवे स्टेशन टर्मिनल का काम जल्द होगा शुरू (फाइल फोटो)

Boraki Railway Station Terminal: ग्रेटर नोएडा के बोड़ाकी रेलवे स्टेशन को एक अत्याधुनिक मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब (MMTH) के रूप में विकसित किया जा रहा है। जिसका निर्माण कार्य जल्द ही शुरू होने वाला है। यह स्टेशन अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस रहेगा। जिसमें ट्रेन, मेट्रो और बस सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध रहेंगी। इस परियोजना को नॉर्दर्न सेंट्रल रेलवे (NCR) के तहत तैयार किया जाएगा। इसके पहले चरण में टर्मिनल बिल्डिंग और कर्मचारियों के आवासीय भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसके के लिए नक्शा तैयार कर लिया गया है। इस परियोजना के पूरा होने से पूर्वी यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को ट्रेन पकड़ने के लिए दिल्ली या गाजियाबाद नहीं जाना पड़ेगा।

यात्रियों को आवाजाही में होगी सुविधा

यह मल्टीमॉडल ट्रांसपोर्ट हब का निर्माण 358 एकड़ एरिया में किया जाएगा। एक ही परिसर में ट्रेन, मेट्रो और बस की सुविधाओं को आपस में जोड़ने के लिए फुट ओवर ब्रिज (FOB), रेलवे ओवर ब्रिज (ROB), स्काईवॉक और सबवे जैसे इन्फ्रास्ट्रक्चर को बनाया जाएगा।जिससे यात्रियों को एक जगह पर आसानी से सभी परिवहन विकल्प मिल सकें। इसके निर्माण से दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर भीड़ का दबाव कम होगा।

रेलवे एक्ट के तहत 118 एकड़ जमीन का अधिग्रहण

ग्रेटर नोए‌डा प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया बोड़ाकी रेलवे स्टेशन टर्मिनल का निर्माण नॉर्दन सेंट्रल रेलवे (NCR) करेगा। इस प्रोजेक्ट के लिए बची हुई करीब 118 एकड़ (48 हेक्टेयर) जमीन का अधिग्रहण रेलवे अधिनियम के तहत किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस परियोजना के तहत टर्मिनल बिल्डिंग और स्टॉफ क्वार्टर के नक्शे को उच्चाधिकारियों के सामने पेश किया जा चुका है। इस अत्याधुनिक रेलवे स्टेश को विकसित करने की जिम्मेदारी ग्रेटर नोए‌डा प्राधिकरण और इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल टाउनशिप ग्रेटर नोएडा लिमिटेड पर है।

दो जोन में होगा विकास

जोन-1: इसके तहत अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT), क्षेत्रीय बस टर्मिनल (LBT), मेट्रो रेल ट्रांजिस्ट सिस्टम और कारोबार से जुड़ी गतिविधियां शामिल हैं।

जोन-2: इसके तहत रेलवे स्टेशन और व्यावसायिक व खुदरा कारोबार की सुविधा विकसित की जाएंगी।

बोड़ाकी रेलवे स्टेशन टर्मिनल पर सुविधा

  • बोड़की रेलवे स्टेशन में होंगे 13 प्लेटफॉर्म
  • स्टेशन से 70 ट्रेन का किया जाएगा परिचालन
  • पूर्वी यूपी, बिहार और पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों को होगी सुविधा
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें