Greater Noida Crime: सोसाइटी का रखवाला ही निकला चोर, गौतमबुद्धनगर पुलिस की गिरफ्त में सिक्योरिटी गार्ड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 02:24 PM IST

Gautam Budh Nagar Police: गौतमबुद्धनगर की पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी पर एक निर्माणाधीन सोसाइटी में चोरी करने का आरोप है। आरोपी निर्माणाधीन सोसाइटी में गार्ड की नौकरी किया करता था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी का सामान के साथ 29 किलो 400 ग्राम एलुमिनियम का तार बरामद कर लिया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतमबुद्धनगर की बिसरख थाना पुलिस ने की कार्रवाई
  • एक निर्माणाधीन सोसाइटी में चोरी के मामले का खुलासा
  • निर्माणाधीन सोसाइटी में गार्ड की नौकरी करता था आरोपी

Greater Noida News: गौतमबुद्धनगर की बिसरख थाना पुलिस ने चोरी के एक मामले में फरार चल रहे सिक्योरिटी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए सिक्योरिटी गार्ड ने एक निर्माणाधीन सोसाइटी से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। आरोपी उसी निर्माणाधीन सोसाइटी में नौकरी किया करता था और वहीं पर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। बिसरख थाना की पुलिस ने इसे चार मूर्ति के पीछे नर्सरी वाले रोड से दबोच लिया।

Greater Noida News

गौतमबुद्धनगर की बिसरख थाना पुलिस ने चोरी के मामले में फरार चल रहे एक शातिर चोर को किया गिरफ्तार

बता दें कि, आरोपी का नाम हरिओम बताया जा रहा है। आरोपी मूल रूप से जनपद रामपुर का रहने वाला है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी का सामान जब्त कर लिया है। इसके साथ ही चोरी के 29 किलो 400 ग्राम एलुमिनियम का तार भी बरामद कर लिया है।

End of Feed