गिरिडीह सीट, झारखंड लोकसभा चुनाव 2024: मतदान की तारीख, मुख्य उम्मीदवार और चुनाव परिणाम की डेट

Giridih Lok Sabha Election 2024: छठे चरण के लोकसभा चुनाव में झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर मतदान होने हैं। झारखंड की इन चार लोकसभा सीटों में गिरिडीह सीट भी शामिल है। आइए आपको इस सीट, मतदान की तिथि, मतगणना की तिथि और प्रमुख उम्मीदवारों के बारे के बारे में बताएं -

Giridih Lok Sabha Election 2024: देश भर में लोकसभा चुनाव सात चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। पहले पांच चरणों में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब, छठे चरण के चुनाव की तैयारी की जा रही है। भारत के आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में छठे चरण में मतदान होना है। इसमें गिरिडीह सीट सहित झारखंड की चार लोकसभा सीट भी शामिल है। बता दें कि गिरिडीह पहाड़ियों और जंगलों से घिरा हुआ क्षेत्र है। इसे झारखंड की पहाड़ियों की भूमि भी कहा जाता है। बता दें कि गिरिडीह केवल पहाड़ियों के लिए ही नहीं बल्कि यहां मिलने वाले खनिजों के लिए भी जाना जाता है। गिरिडीह अबरख, कोयला जैसे कई खनिजों के लिए जाना जाता है। आइए आपको गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र पर मतदान की तिथि, मतगणना की तिथि और प्रमुख उम्मीदवारों के बारे में बताएं...

Giridih Lok Sabha Election 2024.

गिरिडीह लोकसभा चुनाव 2024

गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र जाति समीकरण

वर्ष 2019 के आंकड़ों के अनुसार, गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र पर मतदाताओं की कुल संख्या 16,88,854 थी। इस साल इस संख्या के बढ़ने की संभावना है। इसमें एसटी मतदाताओं की संख्या 2,58,395 और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 2,86,800 हैं।

End of Feed