Ghaziabad Encounter: लोनी बॉर्डर में पुलिस का बड़ा एक्शन, हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में पुलिस ने हत्या के आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उसके पैर में गोली लग गई। उसे घायल हालत में पकड़कर अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।

Ghaziabad Police Encounter: गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। मुठभेड़ की यह घटना तब हुई, जब पुलिस इलाके में वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को बाइक पर सवार एक संदिग्ध दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी।

Crime

(सांकेतिक फोटो)

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की। इस दौरान आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत पकड़ लिया। जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। आरोपी की पहचान आनंद के रूप में हुई है।

End of Feed