गाजियाबाद

Ghaziabad: यात्री अब ट्रेन की तरह देख सकेंगे बसों की लाइव लोकेशन, गाजियाबाद से इन रूट्स पर सुविधा शुरू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 6, 2023, 10:05 PM IST

Ghaziabad: यूपी रोडवेज की बसों में सफर करने वाले यात्री भी अब ट्रेनों की तरह बसों का लाइव लोकेशन देख सकेंगे। इस सुविधा को शुरू करने के लिए यूपी रोडवेज जीपीएस लगी बसों का संचालन करने जा रहा है। इन बसों को ऐप के जरिए ट्रैक किया जा सकेगा। गाजियाबाद डिपो को इस तरह की 10 बसें इस माह मिलने वाली हैं।

Image

यूपी रोडवेज की बसों को अब कर सकेंगे लाइव ट्रैक

KEY HIGHLIGHTS
  • ऐप के जरिए बसों को किया जा सकेगा लाइव ट्रैक
  • गाजियाबाद रीजन को इस माह के अंत तक मिलेंगी 10 बसें
  • इन बसों को अभी उतारा जाएगा लंबे रूट पर


Ghaziabad: यूपी रोडवेज अपने यात्रियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। अब गाजियाबाद से रोडवेज की बस में सफर करने वाले यात्री भी कहीं से भी देख सकेंगे कि उनकी बस कितने बजे बस स्टैंड से निकलेगी और कौन सही बस कहां पहुंची है। निर्धारित स्थान पर पहुंचने में बस को कितना समय लगेगा। दरअसल, यूपी रोडवेज रेलवे की तरफ बसों को लाइव ट्रैक करने के लिए जल्द ही एक ऐप ला रहा है। निजकी मदद से इन बसों की लाइव लोकेशन को देखा जा सकेगा। इस ऐप को शुरू करने से पहले विभाग अपने बेड़े में जीपीएस लगी बसें शामिल कर रहा है। गाजियाबाद डिपो को भी इस तरह की 10 बसें मिलने वाली हैं। इन बसों को जीपीएस की मदद से कोई भी ट्रैक कर पता लगा सकेगा कि उसकी बस कहां पहुंची है।

गाजियाबाद डिपो के अधिकारियों ने बताया कि बगैर जीपीएस की चलने वाली बसों के कारण रोडवेज स्‍टाफ और यात्री दोनों को ही कई तरह की समस्‍या होती है। कई बार बस रूट पर निकलने के बाद बीच रास्ते मे अगर बस खराब हो जाती है या अन्‍य किसी कारण से यात्रा में देरी होती है तो इसकी जानकारी न तो रोडवेज कंट्रोल रूम को मिल पाती है और न ही यात्री को। जब बस ड्राइवर या कंडेक्टर रोडवेज अधिकारियों को इसकी सूचना देता है, तभी इसकी जानकारी मिलती है। ऐसे में जीपीएस लगी बसों को चलने से यात्रियों के साथ रोडवेज को भी फायदा मिलेगा।

अभी लॉन्‍ग रूट पर चलाया जाएगा इन बसों को

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार गाजियाबाद रीजन को पहले खेप में जीपीएस लगी 10 बसें मिलने जा रही हैं। इन सभी बसों को फरवरी माह के अंत तक या मार्च माह के शुरुआती सप्‍ताह में रोडवेज के बेड़े में शामिल कर लिया जाएगा। रोडवेज ट्रैफिक मैनेजर एसके चौधरी ने बताया कि इन बसों का संचालन शुरू होते ही यूपी रोडवेज भी हरियाणा और उत्तराखंड की तरह जीपीएस वाली बस रखने वाला विभाग बन जाएगा। अधिकारियों के अनुसार ये सभी बसें गाजियाबाद रीजन को मिलेंगी। इन बसों को सबसे पहले लखनऊ, कानपुर, आगरा और बरेली जैसे लॉन्ग रूट पर चलाया जाएगा। आगे और बसें मिलने के बाद दूसरे रूट पर भी जीपीएस लगी बसों का संचालन किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article