Ghaziabad News: नकाबपोश चोरों ने बनाया ज्वेलरी शॉप को निशाना, लाखों के जेवरात लेकर चोर हुए फरार; CCTV में कैद हुई वारदात

Ghaziabad News: गाजियाबाद के रामविहार मार्केट में उस समय सनसनी फैल गई जब पता चला कि चोरों ने एक ज्वेलरी शॉप से लाखों के जेवरात गायब कर दिये। जानकारी के अनुसार, ये सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। ज्वेलर्स के मुताबिक, सीसीटीवी में 14 से 15 नकाबपोश चोर चोरी करते दिखाई दे रहे है।

Ghaziabad News: गाजियाबाद में सर्राफा की दुकान में चोर शटर तोड़कर लाखों का जेवरात लेकर फरार हो गए। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के रामविहार मार्केट बेहटा बंद फाटक पर नकाब पोश बदमाशों ने संटू सोनू ज्वेलर्स की दुकान को अपना निशाना बनाया है। दुकान मालिक के मुताबिक बुधवार सुबह उनके पास फोन आया कि उनके शोरूम का शटर टूटा हुआ है। जब वह मौके पर पहुंचे तो अनुमान के मुताबिक उनकी दुकान से कर 50 से 60 लाख रुपए का जेवरात चोर चुरा कर ले गए हैं। ज्वेलर्स के मुताबिक सीसीटीवी में 14 से 15 नकाबपोश चोर दिखाई दिए है।

End of Feed