Rapid Rail: दिल्ली एनसीआर में रहने वालों के लिए खुशखबरी है। अब ट्रेन में सफर करने वाले यात्री रैपिड रेल, नमो भारत ट्रेन का सफर कर सकेंगे। आज 18 अगस्त दोपहर 2 बजे से रैपिड रेल, नमो भारत ट्रेन गाजियाबाद से मेरठ दौड़ेगी। दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने इसकी जानकी दी है। मेरठ दक्षिण आरआरटीएस स्टेशन रविवार से यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। जिससे लोग अब एनसीआर से मेरठ तक का सफर आसानी से और कम समय में कर पाएंगे। रविवार 18 अगस्त को 82 km लंबे रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीसी) 42km का हिस्सा चालू कर दिया जाएगा।
आज से 42Km टैक पर दौड़ेगी नभो भारत ( AI Image)
कब खुलेगा मेरठ का पहला स्टेशन
एनसीआरटीसी ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि मेरठ का पहला स्टेशन 18 अगस्त रविवार दोपहर 2 बजे से यात्रियों के लिए चालू कर दिया जाएगा। इसके शूरू होने से यात्री गाजियाबाद से साहिबाबाद से मेरठ के मेरठ दक्षिण तक कुल 9 स्टेशन शामिल हैं। एनसीआरटीसी ने बयान में कहा अभी तक नमो भारत ट्रेन की सेवाएं केवल गाजियाबाद से मोदीनगर उत्तर तक ही शुरू की गई थी। अब मेरठ में सेवा चालू होने से गाजियाबाद और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों का सफर भी आसान होगा। नमो भारत के चालू होने से गाजियाबाद और दिल्ली से रोजाना काम औ पढ़ाई के लिए मेरठ जाने वाले लोगों का सफर तेज और आसान हो जाएगा।
कब पूरा होगा पूरा काम?
एनसीआरटीसी ने अक्टूबर 2023 में गाजियाबाद के छोटे-छोटे जगहों पर इसे शुरू किया गया था। साहिबाबाद और गाजियाबाद दूरी 17km थी, जिसे मार्च में बढ़ा दिया गया। दिल्ली और मेरठ के बीच कॉरिडोर के पूरे खंड में 25 स्टेशन होंगे। 34 किलोमीटर में 9 स्टेशनों पर ट्रेन पहले से चल रही है। एनसीआरटीसी का जून 2025 तक दिल्ली और मेरठ के बीच पूरे हिस्से को पूरा करने का प्लान है।
कितना है नमो भारत का किराया ?
रैपिड रेल से सहिबाबाद से मेरठ साउथ तक स्टैंडर्ड कोच का किराया 110 रुपये रहेगा, जबकि प्रीमियम कोच में सफर करने के लिए 220 रुपये का चार्ज देना होगा। मोदीनगर के बाद अगला स्टेशन मेरठ साउथ है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कोॉरिडोर का कुल 42km का भाग शुरू हो जाएगा। जिससे गाजियाबाद और साहिबाबाद तक पूरे 9 स्टेशन हैं।
ये भी जानें-Greater Noida: रोडरेज में चार लड़कों ने दूसरी गाड़ी के ड्राइवर को जमकर पीटा, 3 लोग गिरफ्तार; देखें वीडियो
नोएडा में कब होगी नमो भारत की एंट्री ?
बता दें गाजियाबाद से ग्रेटर नोएडा वेस्ट तक नमो भारत को ले जाने का प्रस्ताव रखा गया है। हालांकि, इस प्रस्ताव को अभी मंजूरी नहीं मिली है। नोएडा में पहला ऐसा ट्रैक बनाया जाएगा, जिस पर मेट्रो और नमो भारत दोनों एक साथ चल सकेंगी। इसका रूट पहले से ही तय किया जा चुका है।
