गाजियाबाद

मेरठ में पति बना हैवान, गर्भवती पत्नी को मारा चाकू; इस वजह से खत्म कर डाली दो जिंदगियां

मेरठ में एक शख्स ने अपनी गर्भवती पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। जिसके बाद खुद ही फोन पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Image

फाइल फोटो

Meerut Crime News: मेरठ जिले के गंगानगर थाना क्षेत्र स्थित अमहेड़ा गांव से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह के चलते गर्भवती पत्नी की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। दंपति के बीच झगड़े के चलते उसकी पत्नी करीब पांच महीने से बहन के घर पर थी।आरोपी उससे मिलने के लिए वहां पहुंचा और चाकू से कई बार वार कर उसकी जान ने ली। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम ेक लिए भेज दिया है।

इसी साल हुई थी शादी

न्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार गंगानगर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अनूप सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सपना (25) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मेरठ के लिसाड़ी गेट इलाके की निवासी थी। उन्होंने बताया कि सपना की शादी इसी साल जनवरी में रविशंकर (28) से हुई थी, लेकिन दंपति के बीच झगड़ा रहता था। करीब पांच माह से सपना अपनी बहन के घर पर ही रह रही थी। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह रविशंकर उससे मिलने पहुंचा और बातचीत के बहाने दरवाजे बंद कर दिए। अधिकारी ने कहा कि इसके बाद उसने चाकू से उस पर कई वार किए जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने कहा कि घटना के बाद आरोपी ने खुद पुलिस को फोन करके वारदात की सूचना दी।

बहन के घर जाने से रोकता था आरोपी

सूचना मिलने पर पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) शिव प्रताप सिंह तथा गंगानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। शिव प्रताप सिंह सिंह ने बताया कि महिला के परिजन उसे सात माह की गर्भवती बता रहे हैं, हालांकि पुलिस इस बारे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही कुछ कह सकेगी। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि रविशंकर सपना को बहन के घर जाने से रोकता था। उन्होंने बताया कि रविशंकर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय सहिंता की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article