Lok Sabha Elections 2024 Schedule Announced: नोएडा , गाजियाबाद लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, यहां देखें अपने शहर का फुल शेड्यूल

Noida, Gautambudh Nagar, Ghaziabad, Greater Noida Lok Sabha Elections 2024 Schedule Announce: निर्वाचन आयोग ने देश में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है। जानिए गौतमबुद्ध नगर यानी नोएडा और गाजियाबाद में किस दिन वोट पड़ेंगे।

Noida, Ghaziabad, Greater Noida Lok Sabha Elections 2024 Poll Schedule and Date Announce: चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव 2024 (Loksabha Election 2024) की तारीखों की घोषणा कर दी है। आयोग ने आज यानी शनिवार 16 मार्च को प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बताया कि देशभर में कुल 7 चरणों में मतदान होगा। 19 अप्रैल को मतदान शुरू होकर 1 जून को अंतिम चरण के मतदान के साथ समाप्त होगा। 4 जून को पूरे देशभर में मतगणना होगी, जिसके बाद तय हो जाएगा कि अगले पांच साल देश की कमान किसके हाथ होगी। लेकिन इससे पहले आपके लिए यह जान लेना जरूरी है कि आपके शहर और क्षेत्र में किस दिन मतदान होगा। तो चलिए जानते हैं -

Loksabha Election Noida Ghaziabad

चुनाव की तारीखें घोषित

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें हैं। इन 80 सीटों पर पूरे सात चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 19 अप्रैल को 8 सीटों पर मतदान होना है। जबकि दूसरा चरण के तहत 26 अप्रैल को मतदान होगा, जिसमें 8 सीटों पर वोट पड़ेंगे।

End of Feed