गाजियाबाद

गाजियाबाद के वैशाली पार्क में युवती की हत्या, शरीर पर गंभीर चोट के निशान; जांच शुरू

गाजियाबाद के वैशाली क्षेत्र में स्थित नगर निगम पार्क में आज सुबह एक युवती का शव मिला। मृतक युवती की उम्र लगभग 25 साल आंकी जा रही है। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

गाजियाबाद के वैशाली क्षेत्र के नगर निगम पार्क में आज सुबह एक युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। शुरुआती जांच में युवती की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। उसके शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि इस हत्या के पीछे क्या मंशा है।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

बता दें कि सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने युवती की तस्वीर को विभिन्न स्थानों पर सर्कुलेट किया है, ताकि उसकी पहचान की जा सके।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि इस घटना को देर रात अंजाम दिया गया होगा। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article