Ghaziabad Famous Street Foods: गाजियाबाद की ये स्‍ट्रीट फूड्स हैं बहुत फेमस, बड़ी-बड़ी हस्तियां भी लगती हैं लाइन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 30, 2022, 05:14 PM IST

Ghaziabad Famous Street Foods: खाने के शौकीन चटोरे लोगों के लिए गाजियाबाद एक शानदार जगह है। यहां आपको सड़क किनारे, चौक-चौराहों और पुराने शहर की पतली-पतली गलियों में स्‍ट्रीट फूड्स के कई जायके मिल जाएंगे। इन चटपटे और स्वादिष्ट स्‍वाद के लिए बड़ी-बड़ी हस्तियां भी लाइन में खड़ी नजर आ जाती हैं। इन मशहूर और टेस्टी फूड का आप हर मौसम में स्‍वाद ले सकते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • गाजियाबाद के रोल्स युवाओं के बीच बेहद लोकप्रिय
  • यहां मिलेगा आलू, मटर, पनीर और पिज्‍जा समोसों का स्‍वाद
  • गाजियाबाद की मसालेदार कचौरियां खाएंगे तो भूल न पाएंगे

Ghaziabad Famous Street Foods: खाने के बेहद शौकीन चटोरे लोगों के लिए गाजियाबाद एक शानदार जगह है। यहां सड़क किनारे, चौक-चौराहों और पुराने शहर की पतली-पतली गलियों में आपको स्‍ट्रीट फूड्स की कई ऐसी फेमस दुकानें मिल जाएंगी, जहां पर चटपटे और स्वादिष्ट स्‍वाद के लिए बड़ी-बड़ी हस्तियां भी लाइन में खड़ी नजर आ जाएंगी। अगर आप भी स्ट्रीट फूड्स के दीवाने हैं और गाजियाबाद के आस-पास के क्षेत्र में रहते हैं तो चलिए आज हम आपको इस शहर के कुछ ऐसे मशहूर और टेस्टी फूड के बारे में बताते हैं, जिनका स्‍वाद आप हर मौसम में ले सकते हैं।

Ghaziabad Famous Street Foods

गाजियाबाद के रोल्‍स हैं बहुत फेमस (प्रतीकात्मक तस्वीर)

दही भल्ला

अगर आप गाजियाबाद घूमने आए हैं, तो यहां के दही भल्ले जरूर चखें। भिगोई हुई दाल से बने वड़े और उन पर सौंठ और हरे धनिए मिर्च की चटनी इसके स्‍वाद को तीखा व जायकेदार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ती। इसका स्‍वाद आपको गाजियाबाद के सभी प्रमुख बाजारों में लेने को मिल जाएगा। यहां पर दही भल्ले के ऊपर कहीं आलू भुजिया तो कहीं अनार के दाने डाल कर सर्व किए जाते हैं। नवयुग मार्केट के द‍ही भल्‍ले बहुत फेमस हैं।

End of Feed