इस शहर में बनेगा यूपी का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एक साथ 55 हजार लोग देख सकेंगे मैच

गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास करेंगे। इस स्टेडियम को अगले दो साल में पूरा करने की तैयार करने का फैसला लिया गया है।

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। यह यूपी का सबसे बड़ा स्टेडियम होगा। इस स्टेडियम को 450 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। राजनगर एक्सटेंशन में रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सांसद वीके सिंह ने इसका शिलान्यास किया।

cricket stadium

क्रिकेट स्टेडियम

बीसीसीआइ उपाध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य राजीव शुक्ला और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. वीके सिंह रविवार को गाजियाबाद में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि तमाम बाधाओं को पार कर स्टेडियम का निर्माण कार्या जल्द शुरू किया जाएगा। इस स्टेडियम को अगले दो साल में पूरा करने की प्लानिंग की गई है, जिसे बनाने में करीब 450 करोड़ रुपये की लागत लगाई जाएगी।

End of Feed