Bijnor News: दरभंगा से अमृतसर जा रही जननायक एक्सप्रेस ट्रेन में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब धामपुर और नगीना के बीच चलती ट्रेन के ब्रेक जाम हो गए। पहियों के घिसने से चिंगारी निकली और धुआं उठने लगा, जिसे देखकर यात्रियों में हड़कंप मच गया।
पहियों से धुआं उठने पर डिब्बे से कूदे लोग
हादसे की आशंका से घबराए यात्री ट्रेन से नीचे कूद पड़े और डिब्बों को खाली कर दिया। रेलवे अधिकारियों ने तत्काल स्थिति को संभाला और तकनीकी टीम ने ब्रेक की मरम्मत की। ब्रेक दुरुस्त होने के बाद ट्रेन को फिर रवाना किया गया। यह घटना एक बड़े हादसे में तब्दील हो सकती थी, लेकिन यात्रियों की सतर्कता और रेल कर्मचारियों की तत्परता ने स्थिति को नियंत्रण में रखा। यात्रियों ने सुरक्षित रूप से यात्रा की।
