गाजियाबाद

गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर में चेन स्नैचर गिरफ्तार, गोली लगते ही टूटी बदमाश की अकड़, बोला- 'गलती हो गई साहब'

गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में पुलिस और चेन स्नैचर के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में बदमाश ने अपना नाम मोबीन बताया। वह नोएडा-एनसीआर में राह चलते लोगों, खासकर महिलाओं से चैन और मोबाइल छीनकर दिल्ली में बेचता था।

Image

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़

Ghaziabad Police Encounter: गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद चेन स्नैचर को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पकड़े गए बदमाश की पहचान मोबीन के तौर पर हुई है। वह दिल्ली-एनसीआर में राह चलते लोगों से मोबाइल और चैन लूटता था। पुलिस ने बदमाश के पास से एक अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस और चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

बिना नंबर प्लेट की बाइक के साथ दिखा बदमाश

इंदिरापुरम पुलिस के अनुसार, हाल ही में इलाके में महिलाओं से चेन स्नैचिंग और लूट की कई घटनाएं सामने आई थीं। पुलिस टीम मिशन शक्ति के तहत इन मामलों की जांच कर रही थी। पुलिस को रूटीन चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि बदमाश मोबीन इलाके से गुजरने वाला है। इसके बाद पुलिस टीम ने बेचूंगां सेक्टर-2 के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को बिना नंबर प्लेट वाली एक बाइक हिंडन पुल की तरफ से आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया गया।

पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस को देख बाइक सवार युवक ने रुकने के बजाय भागने की कोशिश की। इस दौरान उसकी बाइक का संतुलन बिगडने से वह फिसलकर गिर गई। जिसके बाद बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस ने उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने के बाद बदमाश ने पुलिस से कहा – 'गलती हो गई साहब, अब नहीं छीनूंगा चैन।'

दिल्ली में बेचता था लूटा हुआ सामान

गिरफ्तार किए गए बदमाश ने अपना नाम मोबीन बताया है। वह दिल्ली-एनसीआर में राह चलते लोगों से मोबाइल और चैन लूटता था। जिसके बाद उसे दिल्ली में सस्ते दामों में बेच देता था। पुलिस के अनुसार मोबीन के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करने के बाद अस्पताल भेजा है। साथ ही आगे की वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article