गाजियाबाद

Meerut Murder: मेरठ में BJP कार्यकर्ता की हत्या, खेत से लौटते समय हमलावर ने बरसाई गोलियां

मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र के भड़ौली गांव में भाजपा कार्यकर्ता प्रमोद भड़ाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जिसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है, अभी तक हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में तीन टीमें बनाई हैं।

Image

सांकेतिक फोटो (istock)

Photo : iStock

Meerut Murder News: उत्तर प्रदेश के मेरठ में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। किठौर थाना क्षेत्र के भड़ौली गांव के निवासी प्रमोद भड़ाना के रूप में उनकी पहचान की गई है, जो भाजपा के बीडीसी सदस्य और मंडल की युवा समिति के उपाध्यक्ष थे।

खेत से चारा लेकर लौटते समय हमला

न्यूज एजेंसी IANS के अनुसा, प्रमोद भड़ाना शनिवार को खेत से चारा लेकर घर लौट रहे थे। उसी बीच, बदमाशों ने उनका रास्ता रोक लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस हमले में प्रमोद भड़ाना को तीन गोलियां लगी हैं। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने पाया कि प्रमोद भड़ाना वहां खून से लथपथ पड़ा था। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।

अभी तक हत्या की वजह अज्ञात

स्थानीय लोगों के अनुसार, रास्ते में गन्ने के खेत से एक बदमाश निकला, जिसके दोनों हाथों में पिस्टल थी। उसने ताबड़तोड़ गोली चला दी। फायरिंग के दौरान 3 गोली प्रमोद को लगीं। दो गोलियां उसके भैंसा को भी लगी हैं। हमले में प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रमोद के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि प्रमोद की हत्या होने के कारण परिवार शोक में डूबा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हालांकि, अभी तक हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट चुकी है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article