जरा चलाकर देख लूं... टेस्ट ड्राइव के लिए मांगी बाइक और लेकर फुर्र हो गया शख्स; देखें CCTV Footage

मेरठ के नौचंदी इलाके में एक चोरी की अजीबो गरीब वारदात हुई। यहां एक शख्स ने टेस्ट ड्राइव के लिए बाइक मांगी और लौटा ही नहीं। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में नौचंदी थाना क्षेत्र में एक युवक ने टेस्ट ड्राइव का बहाना बनाकर बाइक चोरी कर ली। यह वारदात सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में भी कैद है।

meerut test drive cctv

CCTV में कैद हुई घटना

घटना का वीडियो

सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग सड़क किनारे खड़े दिखाई देते हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवक, जो सफेद कपड़े और सफेद कैप पहने हुए है, दुकान के सामने खड़ी बाइक के लिए टेस्ट ड्राइव मांगता है। वह बाइक पर बैठता है, बाइक स्टार्ट कर देता है और देखते ही देखते वहां से चला जाता है। लोग इंतजार करते रहते हैं पर वह लौटता नहीं है।

End of Feed