Ghaziabad: रैपिड रेल का ट्रायल अब पकड़ेगी रफ्तार, होना वाला कई बड़ा बदलाव, जानें पूरा अपडेट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 13, 2023, 09:00 PM IST

Ghaziabad: देश की पहली रैपिड रेल का ट्रायल इस सप्‍ताह से रफ्तार पकड़ सकती है। गुजरात से दुहाई डिपो पर पांच नई रैपिड ट्रेनें आ गई हैं। अब इन ट्रेनों को अप और डाउन लाइन पर एक दूसरे के पीछे चलाया जाएगा। यह ट्रायल एक दो दिन में शुरू हो जाएगा। इसी माह ट्रैक पर ट्रेनों का फाइनल ट्रायल भी किया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • ट्रैक पर अब एक दूसरे के पीछे दौड़ेंगी ट्रेनें
  • ट्रायल में होगा ट्रैक के साथ ट्रेन की परख
  • इसी माह ट्रैक पर ट्रेनों का फाइनल ट्रायल भी होगा

Ghaziabad: देश की पहली रैपिड रेल का ट्रायल अब रफ्तार पकड़ने वाली है। रैपिड रेल के पहले खंड पर साहिबाबाद से दुहाई के बीच अभी तक एक ट्रेन द्वारा ट्रायल किया जा रहा था, लेकिन अब ट्रैक पर एक के बाद दो से चार ट्रेनें दौड़ेंगी। दो ट्रेनें अप लाइन पर चलेंगी और दो ट्रेनें डाउन ट्रेन चलेंगी। रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम ( आरआरटीएस) अधिकारियों के अनुसार अभी ट्रैक पर सिग्नलिंग का कार्य हो रहा है, यह एक दो दिन में पूरा हो जाएगा, जिसके बाद इन ट्रेनों का ट्रायल शुरू किया जाएगा। इस माह ट्रैक पर ट्रेनों का फाइनल ट्रायल किया जाएगा।

Rapid Rail

ट्रैक पर अब दौड़ेंगी कई ट्रेनें

बता दें के दिल्‍ली से मेरठ के बीच चलने वाली रैपिड रेल के पहले खंड पर मार्च से यात्रा के लिए ट्रेनों का परिचालन शुरू होने की संभावना है। आरआरटीएस ने इसकी तैयारी तेज कर दी है। साहिबाबाद से दुहाई डिपो स्टेशन के बीच 17 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर पर जनवरी से ही ट्रायल चल रहा है। बीते एक सप्‍ताह से इस ट्रायल का दायरा बढ़ाकर अब मुरादनगर स्टेशन तक कर दिया गया है। इस ट्रैक पर अभी तक मात्र एक ट्रेन द्वारा ट्रायल किया जा रहा था। इस ट्रेन को 25 से लेकर 160 किलोमीटर की रफ्तार से चलाकर देखा जा रहा। हालांकि अब एनसीआरटीसी अधिकारियों ने अब ट्रैक पर तीन अतिरिक्‍त ट्रेनें चलाने की तैयारी कर ली है। ये ट्रेनें अप- डाउन लाइनों पर एक दूसरे के आगे-पीछे चलेंगी।

End of Feed