बरेली में गैस एजेन्सी के ट्रक में लगी आग, एक के बाद एक 345 से अधिक सिलेंडर फटे

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक गैस एजेंसी के ट्रक में आग लग गयी, जिससे उसमें लदे 345 से ज्यादा सिलेंडरों में एक के बाद एक हुए जोरदार धमाकों हुए, जिससे अफरा-तफरी और दहशत फैल गई।

बरेली : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के बिथरी चैनपुर में सोमवार की दोपहर एक गैस एजेंसी के ट्रक में आग लग गयी, जिससे उसमें लदे 345 से ज्यादा सिलेंडरों में एक के बाद एक हुए जोरदार धमाकों से आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी और दहशत फैल गयी। अपर पुलिस अधीक्षक मुकेश चंद्र मिश्रा ने संवाददाताओं को बताया कि बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के रजऊ परसपुर गांव के बाहर महालक्ष्मी गैस एजेन्सी के ट्रक में अज्ञात कारणों से आग लग गई।

cylender blast

सांकेतिक फोटो।

उन्होंने बताया कि इसके बाद उस पर लदे सिलेंडरों में धमाके होना शुरू हो गये, एक के बाद एक 345 से ज्यादा सिलेंडरों में धमाके होने से आसपास के गांवों में अफरा—तफरी का माहौल पैदा हो गया और दहशत व्याप्त हो गयी। हालांकि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

End of Feed